फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmer died after falling from the tree

Lalitpur News: पेड़ से गिरकर किसान की मौत

Sun, 01 Jan 2023 10:02 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Farmer died after falling from the tree
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा में खेत में पेड़ से गिरकर किसान की मौत हो गई। थाना बार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम मिर्चवारा निवासी अनिरुद्घ सिंह (50) पुत्र सोने जू शनिवार दोपहर में करीब डेढ़ बजे अपने खेत पर गया था और खेत में ही लगे नीम के पेड़ पर चढ़कर डालियां काट रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर पेड़ से जमीन पर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने यह देख परिजनों को सूचना दी और गांव वाले एकत्रित हो गए और थाना बार पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर बार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे महेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के तीन बेटे हैं और वह तीन भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। वह खेती करता था और उसके पास दो एकड़ जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed