{"_id":"5d80f7c28ebc3e015b67a168","slug":"farmares-couples-died-in-threading-lalitpur-news-jhs148260557","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाज गिरने से किसान दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाज गिरने से किसान दंपती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाज गिरने से किसान दंपती की मौत
मड़ावरा/ ललितपुर। थाना मदनपुर क्षेत्र के गांव सौल्दा में खेत में गाज गिरने से किसान दंपती की मौत हो गई। दोनों रात को फसल की रखवाली कर रहे थे। देर रात को वहीं पर बनी झोपड़ी में सो गए थे। उसी समय यह हादसा हो गया। तेज आवाज के साथ गाज गिरने पर पास में सो रहे एक किसान की आंख खुल गई। इस पर उसने धननी को भी आवाज लगाई लेकिन वह नहीं उठे। अंदर जाकर देखा तो दोनों मृत पड़े थे। इस पर उसने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग भी रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार की शाम चार बजे ग्राम सौल्दा निवासी किसान धननी (51) पुत्र हल्लू सहरिया अपनी पत्नी मझली के साथ गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूर स्थित खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। देर रात होने पर दोनों वहीं पर बनी झोपड़ी में सो गए। रात में तेज आवाज के साथ गाज गिरी। इससे पास के खेत में ही सो रहे किसान चंदन की आंख खुल गई। उसने किसान दंपती को आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो दोनों के बाल, कपड़े जल गए थे और उनकी मौत हो चुकी थी। उसने सूचना गांव में आकर ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मड़ावरा तहसीलदार सौरभ कुमार पांडेय को सूचना दी। तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के दो बच्चे व चार पुत्रियां हैं, जिनमें दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। दोनों पुत्रों की उम्र आठ वर्ष व पांच वर्ष हैं। चंदन ने बताया कि अब बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है।