{"_id":"61182a998ebc3ee044275de2","slug":"family-meeting-with-prisoners-will-start-again-from-tomorrow-lalitpur-news-jhs2019683199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से फिर शुरू होगी बंदियों से परिजनों की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से फिर शुरू होगी बंदियों से परिजनों की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से फिर शुरू होगी बंदियों से परिजनों की मुलाकात
ललितपुर। कोरोना काल में एक साल से अधिक समय से जेल में बंदियों से मुलाकात बंद चल रही है। लेकिन अब कोरोना के मामले कम होने पर 16 अगस्त से बंदियों की परिजनों से मुलाकात शुरू हो सकेगी।
प्रदेश शासन ने जिला कारागार में बंद बंदियों से फिर से उनके परिजनों की मुलाकात कराने के लिए निर्णय लिया है। हालांकि इसमें कुछ शर्तें भी रखी गई हैं, जिसके तहत दोष सिद्घ बंदियों को उनके परिजनों से महीने में दो बार और विचाराधीन बंदियों से उनके परिजनों की महीने में एक बार मुलाकात हो सकेगी और इसमें भी एक बार में अधिकतम दो व्यक्तियों से ही मुलाकात की अनुमति होगी। मुलाकात करते समय कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए समस्त सावधानियां बरतना अनिवार्य होगा। वहीं, बंदियों से मिलने आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास मिलने से 72 घंटे के अंदर की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अवश्य होनी चाहिए। प्रभारी अधीक्षक जिला कारागार वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार 16 अगस्त से बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात शुरू कराई जाएगी। इसके लिए बंदियों के परिजनों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा।