फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Family IDs for 81,841 beneficiaries are yet to be created.

Lalitpur News: 81,841 लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनना बाकी

Fri, 02 Oct 2026 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Family IDs for 81,841 beneficiaries are yet to be created.
ललितपुर। विकास भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान योजना के प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ सिंह चौहान ने की। बैठक में योजनावार लाभार्थियों की फैमिली आईडी न बनने के कारणों की गहन समीक्षा की गई.
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान सामने आया कि योजनावार कुल 1,50,084 लाभार्थियों के सापेक्ष अब तक 81,841 लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनना बाकी है। इसमें उप निदेशक कृषि के अंतर्गत कुल 35,150 लाभार्थियों में से 14,283 फैमिली आईडी बाकी हैं। मनरेगा की कुल 47,899 लाभार्थियों में से 21,177 बाकी हैं। वृद्धा पेंशन में कुल 14,260 लाभार्थियों में से 9,027 बाकी हैं। निराश्रित महिला में कुल 5,616 लाभार्थियों में से 3,185 बाकी हैं। दिव्यांगजन पेंशन में कुल 1,251 लाभार्थियों में से 585 बाकी हैं। मुख्यमंत्री आवास में कुल 49 लाभार्थियों में से 15 बाकी हैं। श्रमिक कार्ड में कुल 2,083 लाभार्थियों में से 1,688 बाकी हैं। स्वयं सहायता समूह के तहत कुल 5,862 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के तहत कुल 37,913 लाभार्थियों में से 27,019 बच्चों को परिवार की फैमिली आईडी में जोड़ना बाकी है।
विज्ञापन

--------
लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
योजना की अत्यंत धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित अधिकारी समय से लाभार्थियों की फैमिली आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। निर्धारित समय में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक व विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अंतिम चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed