{"_id":"5fcbdcd88ebc3ecf777114cf","slug":"falower-and-canstable-dead-in-police-line-lalitpur-news-jhs1827621145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में तैनात फालोअर व कांस्टेबल की हालत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में तैनात फालोअर व कांस्टेबल की हालत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत पुलिस लाइन में तैनात एक फॉलोअर व कांस्टेबल हालत बिगड़ने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली अंतर्गत मछली बाजार, नदीपुरा, हाल नेहरू नगर निवासी गिरधारीलाल प्रजापति (59) पुत्र स्व. जूजे पुलिस लाइन में फॉलोअर पद पर तैनात था। गिरधारी एक वर्ष से बीमार चल रहा था। शुक्रवार को उसकी अचानक हालत बिगड़ गई, जिस पर परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सालय से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि उसका भाई गिरधारी के तीन पुत्र व एक पुत्री है। वहीं जिला जालौन के थाना कदौरा के अंतर्गत करनचंदपुर निवासी प्रताप सिंह प्रजापति (58) पुुत्र भद्दीलाल पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात था। शनिवार की सुबह नौ बजे जब वह बैरिक में था, तभी अचानक से उसे सीने में दर्द हुआ और हालत बिगड़ गई। यह देख अन्य साथियों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। जिस पर कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया। फॉलोअर व हेड कांस्टेबल दोनों के शवों को पुलिस लाइन में ले जाकर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।