फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fake marksheet

दो प्रशिक्षुओं की अंकतालिकाएं निकली फर्जी

Sun, 02 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 02 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संचालित बीटीसी बैच 2013 के दो अभ्यर्थियों की इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं सत्यापन के दौरान फर्जी पाई गई हैं। जिस पर प्राचार्य ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अंकतालिकाओं के फर्जीवाडे़ का मामला थम नहीं रहा है। बीते माह अनुदेशक भर्ती में आवेदन करने वाले अनेक अभ्यर्थियों की अंकतालिकाएं फर्जी पाई गई थी। इस बात की पुष्टि संबंधित विश्वविद्यालय ने बीएसए को भेजी आख्या में दी है।
विज्ञापन




हालांकि इस पूरे मामले पर बेसिक शिक्षा अफसर मौन बने हुए हैं। वहीं, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में मामला खुल गया है। बीते माह बीटीसी बैच 2013 के प्रशिक्षुओं की अंक तालिकाओं का सत्यापन संबंधित बोर्ड, संस्थान कराया। इसमें दो प्रशिक्षुओं की इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं फर्जी पाई गई। जिस पर प्राचार्य कीर्ति शुक्ला ने दोनों ही प्रशिक्षुओं को बैच से पृथक कर दिया। इससे डायट में हड़कंप मचा हुआ है। यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले के बैच से चार प्रशिक्षुओं को अंक तालिकाएं फर्जी होने पर हटाया गया था। इससे यह प्रतीत होता है कि जनपद में फर्जी अंकतालिका बनाने का कोई गिरोह काम कर रहा है। जो छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अंक तालिका बनवाने वालों का भंडाफोड़ हो
ललितपुर। कंपनी बाग में संयुक्त कुशवाहा दल की बैठक में फर्जी अंक तालिकाएं बनवाने वाले गिरोह का खुलासा करने की मांग की गई।



वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सीमा दूसरे राज्यों से लगी हुई है, जिससे जिले में फर्जी अंक तालिकाओं का कारोबार फलफूल रहा है। अनुदेशक भर्ती से लेकर विभिन्न भर्तियों में फर्जी अंक तालिकाओं को इस्तेमाल हो रहा है। इनमें से एक या दो केस ही सामने आ रहे हैं, जबकि अधिकांश लोग कार्रवाई से बचने में कामयाब हो रहे हैं। इस स्थिति में कई योग्य युवक युवतियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। बैठक में हरीश कुशवाहा, नीरज वर्मा, संतोष सोनी, राजू सिसौदिया, विश्वनाथ कटारे, नितिन पाराशर, अनुराग चौबे, समीम खान, नौसाद खान आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामज्योति कुशवाहा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed