{"_id":"69f3c4148a00dfdcd60884cc","slug":"fake-cardiologist-case-sit-gathers-crucial-information-from-sister-who-arrived-from-america-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-155626-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट केस : अमेरिका से आई बहन से एसआईटी ने जुटाई अहम जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट केस : अमेरिका से आई बहन से एसआईटी ने जुटाई अहम जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फर्जी तरीके से कार्डियोलॉजिस्ट बनकर नौकरी करने वाले अभिनव सिंह प्रकरण में एसआईटी ने जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में अमेरिका के फ्लोरिडा से भारत आई उसकी बहन डॉ. दीपाली सिंह से टीम ने पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है।
पुलिस के अनुसार, अभिनव सिंह पर आरोप है कि उसने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे अपने बहनोई डॉ. राजीव गुप्ता की पहचान का उपयोग कर मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ के पद पर करीब तीन वर्षों तक नौकरी की। मामले का खुलासा होने के बाद एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर गठित एसआईटी इस हाईप्रोफाइल धोखाधड़ी की गहन जांच कर रही है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अभिनव ने अपनी बहन डॉ. दीपाली सिंह की मेडिकल डिग्री के दस्तावेज पत्नी के नाम से तैयार कर नौकरी का प्रयास किया था। इसी कड़ी में एसआईटी ने डॉ. दीपाली सिंह से संपर्क कर पूरे मामले में तथ्यों की पुष्टि की।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिससे जांच को नई दिशा मिलने की संभावना है। एसपी ने बताया कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
बहन की शिकायत पर हुआ था खुलासा
अभिनव सिंह द्वारा बहनोई के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर नौकरी करने का खुलासा दिसंबर 2025 में उसकी बहन की शिकायत के बाद हुआ था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
जांच से बढ़ सकती हैं मुश्किलें
एसआईटी की गहन जांच और नए खुलासों के बाद आरोपी अभिनव सिंह की मुश्किलें और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।