फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Faizabad was converted into Ayodhya, Ramlala was made Dham...

Lalitpur News: फैजाबाद अयोध्या कर दी, रामलला को धाम बना दौ...

Fri, 26 Jan 2024 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Faizabad was converted into Ayodhya, Ramlala was made Dham...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। श्रीमज्जिनेंद्र पंचकल्याणक महोत्सव में बुधवार रात कवि सम्मेलन हुआ। कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने यूपी में बाबा..., सहित कई रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को खूब हंसाया।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉ. अनामिका जैन अंबर ने विद्या देवी वसुधाय नमः... पंक्तियों से किया। उन्होंने पंक्तियों के माध्यम से कहा, जो मांसाहार करते हैं उन्हें इंसान नहीं कह सकते हैं, अंधेरी रातों में ये वर्दी जाग रही होगी... आदि रचनाएं सुनाईं। श्रोताओं की मांग पर उन्होंने यूपी में बाबा हैं यूपी में बाबा..., फैजाबाद अयोध्या कर दी, रामलला को धाम बना दौ... पक्तियां सुनाकर समा बांध दिया। संचालक दमदार बनारसी ने हास्य और व्यंग्य की रचनाएं सुनाईं। उन्होंने मित्रता पर कविता पाठ करते हुए सुग्रीव और विभीषण की राम से मित्रता, कर्ण दुर्योधन की मित्रता के दृष्टांत का वर्णन किया। उनकी रचना सियासत करने वाले राम को प्यारे हो जाओ... सुन श्रोता झूम उठे।
विज्ञापन

दिल्ली से आए विनोद पाल ने हास्य-व्यंग्य की रचना, मैं फिर से पत्नी के पैर छू कर आया हूं... और बच्चों को प्रेरणा देती सुंदर सफल सलोने चुनना, गलत काम को मत चुनना... ने सभी को प्रभावित किया। धर्मेंद्र सोलंकी भोपाल ने मां के द्वारा मिलने वाले मनोबल पर पंक्तियों के माध्यम से कहा कि आंख पोंछकर मां कहती सब अच्छा हो जाएगा..., कवि पंकज अंगार ने अपनी ओज पूर्ण कविता का पाठ किया। अभिराज पंकज ने महिलाओं के सम्मान पर व्यंग्य करते हुए सुंदर काव्य पाठ किया। इस मौके पर कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed