फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   External personnel administering anti-rabies injections at the medical college

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगा रहे बाहरी कर्मी

Sun, 18 Oct 2026 12:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
External personnel administering anti-rabies injections at the medical college
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में जानवरों के काटने के बाद रेबीज इंजेक्शन लगवाने आ रहे मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां नियुक्त कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। बाहरी लोग एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगा रहे हैं, जिससे मरीजों की सुरक्षा खतरे में है।
विज्ञापन

कॉलेज के नए 300 बेड भवन के भूतल पर दो नंबर कक्ष में टीकाकरण होता है। इसके लिए दो स्टाफ नर्स नियुक्त की गई हैं। लेकिन, कर्मचारी मरीजों के पास तक नहीं आते। वे दूर बैठकर बाहरी लोगों से टीका लगवाते हैं। मरीजों को यह भी पता नहीं चलता कि इंजेक्शन लगाने वाला व्यक्ति कॉलेज का कर्मचारी है या नहीं। कॉलेज प्रशासन ने दो स्टाफ नर्स को नियुक्त कर इंजेक्शन लगाने की जिम्मेदारी दी थी, पर अफसरों की अनदेखी के कारण कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
संविदा कर्मियों की हड़ताल के चलते अन्य कर्मचारी को एंटी रैबीज लगाने के लिए लगाया गया था। अन्य व्यक्ति के लगाने की जानकारी हुई है। इसकी जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed