फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Explanation sought from the headmistress on girl students carrying buckets after filling water from the hand pump

Lalitpur News: हैंडपंप से पानी भरकर छात्राओं के बाल्टियां ले जाने पर प्रधानाध्यापिका से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 08 Sep 2025 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from the headmistress on girl students carrying buckets after filling water from the hand pump
ललितपुर। हैंडपंप से पानी भरकर छात्राओं के बाल्टियां ले जाने का वीडियो वायरल है। बीएसए रणवीर सिंह ने प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में छात्राएं विद्यालय के बाहर लगे हैंडपंप से बाल्टियों में पानी भर-भरकर ले जा रही थीं। यह वीडियो ब्लॉक बिरधा के ग्राम कचनौंदा नईबस्ती के मजरा खदरी स्थित प्राथमिक विद्यालय का था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि छात्रों ने स्वयं परिसर में पौधे लगाए थे। इन पौधों की देखभाल भी छात्राएं स्वयं करती हैं। वे पौधों में पानी डालने के लिए बाहर लगे हैंडपंप से बाल्टियों में पानी भरकर ला रही थीं। विद्यालय संचालन के दौरान शिक्षण कार्य के अलावा छात्र-छात्राओं से सामुदायिक कार्य भी कराए जा सकते हैं, शासन से ऐसा निर्देश भी है। बावजूद इसके प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि विद्यालय में उस दिन लिंटर डाला जा रहा था। विद्यालय में बोरिंग न होने के चलते लिंटर डालने में पानी की कमी न आए, इस कारण बच्चों से बाहर लगे हैंडपंप से पानी भरवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed