{"_id":"6ab826fcc6c3b044e30bba5e","slug":"explain-the-harmful-effects-of-eating-junk-food-to-school-children-lalitpur-news-c-131-1-ltp1030-163943-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: स्कूली बच्चों को बताए जंक फूड खाने के नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: स्कूली बच्चों को बताए जंक फूड खाने के नुकसान
Sun, 27 Sep 2026 01:41 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। कनक जन कल्याण समिति एवं फोर्सेस उत्तर प्रदेश ने विहान बालक आवासीय विद्यालय में विशेष पोषण व स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। जहां बच्चों को जंक फूड से दूरी बनाने की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान कनक जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जयेश बादल ने बच्चों को पैक्ड जंक फूड जैसे चिप्स, बिस्कुट, नूडल्स व कोल्ड ड्रिंक्स के नुकसान समझाए और सत्तू, भुना चना, गुड़, दलिया व मौसमी फलों जैसे स्थानीय पौष्टिक आहार अपनाने का आह्वान किया। काउंसलर राजेन्द्र मिश्रा ने किशोरावस्था में संतुलित आहार व सही पोषण के महत्व पर विचार व्यक्त किए। मौके पर वार्डन नबी बख्श, अध्यापक राजकरन वर्मा, हरिकृष्ण मानव, प्रीति आनंद, प्रियंका नामदेव, हरिओम चौरसिया, लेखाकार रितेश उपस्थित रहे।