फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   EVMs gathered in Amarpur Mandi till 3 o'clock in the night

Lalitpur News: अमरपुर मंडी में देर रात तीन बजे तक जमा हुई ईवीएम

Wed, 22 May 2024 04:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
EVMs gathered in Amarpur Mandi till 3 o'clock in the night
ललितपुर। अमरपुर गल्ला मंडी में ईवीएम जमा कराने में रात के तीन बज गए। वहां पर खुले मैदान में कर्मचारी अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आए। हालांकि रात के समय मौसम के करवट बदलने के कारण कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन

मंडी में 18 तारीख के दिन में पोलिंग पार्टी रवाना होने के समय जो भीड़ दिखाई दी। वहीं, मेला पोलिंग पार्टी के ईवीएम जमा करते हुए दिखाई दिया। देर शाम से पोलिंग पार्टी अमरपुर मंडी में आने लगी। वहां पर ईवीए जमा करने के लिए ललितपुर विधानसभा में 27 व महरौनी विधानसभा में 26 टेबिलें लगाई गई। देर रात तक ईवीएम जमा होती रही। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पोलिंग पार्टी से मिलकर उनके मतदान प्रक्रिया में योगदान की सराहना भी की। पोलिंग पार्टी की ईवीएम जमा करने में रात्रि हो गई। तीन बजे के बाद स्ट्रांग रूम में ईवीएम सुरक्षित रखते हुए, उसको सील किया गया। चार जून काे स्ट्रांग रूम से इन मशीनों को मतगणना के लिए निकाला जाएगा। सुरक्षा मानकों को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed