फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Every citizen benefited from the schemes of the government: Dr. Kanchan

सरकार की योजनाओं से हर नागरिक लाभांवित : डॉ कंचन

Fri, 09 Jun 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Every citizen benefited from the schemes of the government: Dr. Kanchan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल ने कहा कि आज देश बहुत कुछ बदल चुका है, राम मंदिर बनने वाला है। इस काल खंड के महानायक,भारत माता के ललाट को विश्व का सिरमौर बनाने बाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सचमुच बदल रहा है। उनके द्वारा चलाए जा रहे लाभांवित करने वाले कार्यक्रमों से देश का हर नागरिक किसी न किसी तरह से लाभ ले रहा है। वह बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं को लेकर सभी सातों मोर्चांओं का संयुक्त सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहीं थीं।
जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव ने पार्टी के उच्च नेत्तृत्व ने भाजपा के केंद्रीय सरकार के सुशासन के नौ बरस पूरे होने पर चल रहे महाजन संपर्क अभियान के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। बुंदेलखंड विकास वोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की हितैषी है और किसानों की सिंचाई लागत कम करने हेतु सोलर पंप को बढ़ावा दिया जा रहा है। अनुसूचित मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल ने कहा कि सरकार देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा तेईस जून को डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि पर मन की बात सुन कर हम लोग सामान्य लोगों से मिलने जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि युवा मतदाताओं के घर जाकर कार्यकर्ताओं को भाजपा के कार्यकाल से पहले कांग्रेस के कुशासन के बारे में जानकारी देनी होगी। कार्यक्रम संयोजक गंधर्व सिंह लोधी ने आज के कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर अनुसूचित जन जाति मोर्चा के अध्यक्ष घासीराम सहरिया,जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास बलराम सिंह लोधी, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय पटेरिया,हरीओम निरंजन, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक,मंडल अध्यक्ष गण मनीष अग्रवाल, हरपाल सिंह सिसोदिया, अमरेश गोरा ,मुलायम सिंह राजपूत, मोर्चा अध्यक्ष नीतेश संज्ञा, सुरेश टोंटे, नासिर मंसूरी, नीतेश संज्ञा ,सुरेंद्र प्रताप सिंह रजक, रामचरन सहरिया ,लक्ष्मी रावत,युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष अनुज भार्गव,मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ उर्फ चंदू भैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed