फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Even after two and a half decades, the road could not be constructed on Amjhra Narahat road

Lalitpur News: ढाई दशक बाद भी अमझरा नाराहट मार्ग में नहीं हो सका सड़क का निर्माण

Fri, 15 Aug 2025 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Even after two and a half decades, the road could not be constructed on Amjhra Narahat road
- नाराहट समेत दर्जनों गांव के वाशिंदे सात किमी का चक्कर लगाने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्जुनखिरिया/ललितपुर। जनपद की सीमा पर स्थित अमझरा सरकार प्रसिद्ध मंदिर है, जहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। लेकिन ढाई दशक बाद भी नाराहट से अमझरा सरकार तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। कच्चा मार्ग होने से महरौनी, मड़ावरा क्षेत्र से आने वाले लोगों सात किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जनपद व प्रदेश की सीमा पर स्थित अमझरा सरकार प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र है। यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। मंगलवार व शनिवार को संख्या कई गुना हो जाती है। इस मार्ग में ललितपुर व सागर की ओर से दर्शनाें को आने पर सुविधा है, लेकिन महरौनी व मड़ावरा, टीकमगढ़ से आने वाले लोगों को परेशानी है। कारण नाराहट से अमझरा सरकार तक सात किलोमीटर के मार्ग में सड़क का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन

कच्चा मार्ग होने से गर्मी व सर्दी के मौसम में गड्ढों से होकर आवागमन कर लेते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में रास्ता पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो जाता है। वर्तमान में मार्ग में पूरी तरह से कीचड़ व गड्ढों जलभराव बना हुआ है। किनारे भी सड़क में गड्ढों से निकलना मुश्किल है। निकासी में कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर तक रहे हैं। अब लोग अन्य मार्ग से नाराहट से गौना होकर सात किलोमीटर का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। हद तो तब हो गई, जब वर्ष 2021 में सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली थी। लेकिन, अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। स्थानीय लोागें ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फोटो- 02
कैप्सन- रघुवीर शरण सोनी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष
वर्ष 2000 में नाराहट से अमझरा घाटी तक साढ़े तीन किमी का संपर्क मार्ग जिला पंचायत से स्वीकृत किया गया था, तब से अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।
- रघुवीर शरण सोनी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष
---
फोटो- 03
कैप्सन- सोनसिंह
नाराहट से अमझरा मार्ग में अब तक सड़क नहीं बन पाई है। बारिश से मार्ग पूरी तरह से दलदल में तब्दील हो गया है। इसमें वाहन ताे दूर पैदल तक चलना मुश्किल है।

- सोन सिंह
---
नाराहट से अमझरा संपर्क मार्ग डामरीकरण के लिए पास हो गया है, जिसके दो टेंडर 1200 मीटर और 700 मीटर स्वीकृत हो गए हैं, शेष में जल्द ही स्वीकृत होगी। बारिश बाद सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।
- मनोज कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य, नाराहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed