फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Enthusiasm was seen in Jain community also, sweets were distributed

Lalitpur News: जैन समाज में भी दिखा उत्साह, बांटी मिठाई

Tue, 23 Jan 2024 03:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm was seen in Jain community also, sweets were distributed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर जैन समाज में अपूर्व उत्साह रहा। जैन मंदिरों में अभिषेक पूजन के बाद मिष्ठान वितरण किया गया। समाज के लोगों ने इसे भारतीय संस्कृति के लिए गौरव का क्षण बताया।
दिगंबर जैन पंचायत के पदाधिकारियों ने अभिनंदनोदय तीर्थ क्षेत्रपाल मंदिर, सावरकर चौक अटामंदिर जैन, मउठाना नया मंदिर, सरदारपुरा बड़ा मंदिर, आदिनाथ मंदिर नई बस्ती, पार्श्वनाथ मंदिर नई बस्ती, डोडाघाट, वाहुवलिनगर, शांतिनाथ मंदिर नई बस्ती, इलाईट मंदिर, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, पार्श्वनाथ रेजीडेंसी मंदिर, एंब्रोसिया कॉलोनी, ज्ञानोदय नगर जैन मंदिर में मिष्ठान वितरण किया। शाम को मंदिरों में रोशनी कर घरों में दीप प्रज्जवलित किए। विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनधि मुन्नालाल जैन, जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, भाजपा नेता धर्मेंद्र गोस्वामी, डॉ. राजकुमार जैन, जितेंद्र बैद्य, अरविंद सिंघई, अजय जैन, अक्षय अलया, छोटे पहलवान ने रामभक्तों को प्रसाद वितरित कराया।
विज्ञापन

इस दौरान जैन पंचायत अध्यक्ष डॉ. अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन, प्रतीक जैन इमलिया, राकेश जैन रिंकू, अमित जैन पुल्ली, प्रबंधक पंकज जैन मोदी, अशोक दैलवारा, आनंद जैन भावनगर, अजित जैन गदयाना, जिनेंद्र जैन, मनीष जैन, फवेंदु जैन, जितेंद्र जैन राजू, सुबोध जैन, सुनील सराफ, प्रमोद जैन पाय, वीरचंद जैन, विकास सौरई, प्रदीप चौधरी, अनूप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed