फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Enthusiasm regarding voting in rural areas amid summer

Lalitpur News: गर्मी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर रहा उत्साह

Tue, 21 May 2024 03:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm regarding voting in rural areas amid summer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बार/बानपुर/जखौरा/जाखलौन/बांसी। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा। सुबह से ही लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच गए और लाइन में लगकर अपनी बारी आने पर वोट डाला।

जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी बढ़ती गई, लेकिन लोगों में उत्साह इतना जबरदस्त था कि गर्मी और धूप के बीच लोग पोलिंग बूथ के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जिला प्रशासन ने धूप और गर्मी को देखते हुए पोलिंग बूथ के बाहर पंडाल की व्यवस्था की थी, लेकिन कुछ पोलिंग बूथ ऐसे रहे, जहां पंडाल नहीं लगाया गया। इन बूथों के बाहर लोगों को धूप के बीच ही मतदान करने को मजबूर होना पड़ा। गांव के लोग अपने पोलिंग बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराने में जुटे रहे। सुबह से ही लोग वोटरों को घरों से बुलाने के लिए पहुंचने लगे। यह क्रम दिन भर चलता रहा। शाम को पांच बजे लोग मतदाता सूची का निरीक्षण कर यह पता करते रहे कि कौन वोट कर गया है और कौन नहीं। वोट न करने वाले को वह मतदान कराने के लिए घरों तक दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed