फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ensure drinking water supply in every village soon: Sadar MLA

प्रत्येक गांव में जल्द कराएं पेयजल आपूर्ति : सदर विधायक

Wed, 23 Jul 2025 12:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ensure drinking water supply in every village soon: Sadar MLA
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विद्युत एवं पेयजल की समस्याओं के संबंध में बैठक हुई। दोनों विभागों के अधिकारी एवं फर्म के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) ने बताया कि धौर्रा-बालाबेहट ग्राम समूह पेयजल योजना में पेड़ों की कटाई अवशेष होने के कारण चार स्थलों पर विद्युत संयोजन का कार्य शेष है। अधिशासी अभियंता, जल निगम को सभी गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति करने, अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग राजेश कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम राजीव कालरा, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता, खंड कार्यालय जल निगम (ग्रामीण) अवनीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जखौरा में पेयजल आपूर्ति का लिया जायजा
ललितपुर। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की अध्यक्षता में विकास खंड जखौरा स्थित सभागार में बैठक हुई। सिरसी, अड़वाहा व जखौरा क्लस्टर में सम्मिलित ग्रामों में पेयजल आपूर्ति व पाइप लाइन बिछाए जाने की समीक्षा की गई।
ग्राम सिरसी, पिपरा, छिपाई, रायपुर, अड़वाहा, जमौरमाफी, आलापुर, कल्यानपुरा एवं जखौरा में पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत समस्याओं के संबंध में प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक से जानकारी ली गई। प्रधानों ने बताया कि अधिकांश हिस्से में पेयजल आपूर्ति हो रही है, परंतु कनेक्शनों में टोंटी न होने के कारण पानी बर्बाद होता है तथा कुछ कनेक्शन घर के बाहर हैं। कुछ मजरों में पाइपलाइन डालना शेष है। बैठक में खंड विकास अधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनुपम चौबे, विद्युत विभाग के सहायक अभियंता देवी सिंह राजपूत, जल निगम के सहायक अभियंता अरुण कुमार बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed