फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   english paper out

अंग्रेजी की परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थी मायूस लौटे

Wed, 30 Mar 2022 10:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
english paper out
राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर खड़े छात्र छात्राएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बलिया जिले में अंग्रेजी विषय की दो सीरीज के प्रश्नपत्र के लीक होने के चलते ललितपुर समेत 24 जिलों में प्रश्न पत्र की दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा बुधवार को रद्द कर दी गई। परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थी मायूस होकर लौट गए और उनमें नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को दूसरी पाली में 46 केंद्रों पर अंग्रेजी की परीक्षा होनी थी और इस परीक्षा में 12,644 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी भी पहुंचने लगे और गेट के बाहर जमा हो गए। परीक्षार्थी अभी गेट के अंदर प्रवेश भी नहीं कर सके कि तभी अचानक परीक्षा रद्द होने की जानकारी सोशल मीडिया पर फैलने लगी। कुछ ही देर में दोपहर करीब एक बजे अचानक से सभी परीक्षा केंद्रों पर सूचना चस्पा कर दी गई कि दूसरी पाली की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई है और परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी लगते हुए विद्यार्थियों में मायूूसी छा गई और कुछ परीक्षार्थियों में नाराजगी भी देखने को मिली। विद्यार्थियों ने बताया कि वह कई दिनों से तैयारी कर रहे थे और जब वह कई किलोमीटर दूर से परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे तो परीक्षा रद्द होने की सूचना मिली। अब परीक्षा नहीं होने से उन्हें काफी बुरा लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी करके आए थे, लेकिन अब परीक्षा रद्द होने से झटका लगा है, अब नई तारीख पर तैयारी करने में समस्या भी आ सकती है।
-अंकिता कौशिक, गदयाना।
अंग्रेजी विषय का पेपर तो कठिन ही होता है। पहले से काफी तैयारी की है, लेकिन अब अंग्रेजी का पेपर रद्द होने से मायूूसी है। अभी पेपर हो जाता तो फुरसत हो जाते, अब फिर से तैयारी करनी होगी।
-खुशबू नायक, छात्रा।
अंग्रेजी का पेपर रद्द होने से मायूसी तो हुई है, लेकिन अब और तैयारी का कुछ मौका मिल जाएगा। अब नई तारीख का इंतजार रहेगा।
-शिवम यादव, छात्र।
परीक्षा देने के लिए दो घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे और गेट खुलने का इंतजार ही कर रहे थे कि परीक्षा रद्द होने की जानकारी मिली, तो काफी बुरा लगा। इस बार बहुत तैयारी की थी।
-रोहित राजपूत, छात्र।
महरौनी से अंग्रेजी का पेपर देने आने में काफी परेशानी हुई, लेकिन यहां आकर पता चला कि परीक्षा रद हो गई तो बुरा लगा, आज पेपर हो जाता तो आगे इस विषय की तैयारी नहीं करनी पड़ती।

-मुस्कान वर्मा, छात्रा, महरौनी।
पंद्रह किलोमीटर दूर गांव तेरा से पेपर देने आई थी, लेकिन यहां दोपहर में करीब एक बजे पता चला कि पेपर रद्द हो गया है। इतनी दूर से इस भीषण गर्मी में आने में काफी दिक्कत होती है और यहां आकर पेपर ही नहीं हुआ। अब पेपर कब होगा, यह भी नहीं बताया।
-शिवी यादव, छात्रा, ग्राम तेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed