फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   English and country liquor recovered from the possession of the member

सभासद के कब्जे से बरामद की गई अंग्रेजी और देसी शराब

Sun, 27 Mar 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
English and country liquor recovered from the possession of the member
ललितपुर। मोहल्ला आजादपुरा में होलिका दहन के दौरान रात्रि में एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी सभासद गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही सभासद के घर से कोतवाली पुलिस ने 32 क्वार्टर अंग्रेजी एवं देसी शराब के साथ तलवार भी बरामद की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा में 17 मार्च को होलिका दहन के दौरान मोहल्ला में ही वह होलिका के सामने एक परिवार के साथ बैठा हुआ था और घर के बाहर होली जल रही थी। इसी दौरान मोहल्ला का ही सभासद जगभान कुशवाहा, तुप्शन, कुशवाहा, अरविंद, राहुल कुशवाहा, कल्यान कुशवाहा एवं गोली कुशवाहा होली के पास आए और वहां रहने वाले चेतन त्रिपाठी एवं उसके परिवार को गालियां देने लगे और गालियां देने से मना करने पर परिवार के साथ मारपीट कर दी और जब परिवारजन जान बचाकर घर के अंदर भागा तो उक्त आरोपियों ने घर के अंदर घुसकर परिवार की महिलाओं व पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही उनके घर में रखा टीवी, फ्रिज व अन्य कीमती सामान तोड़ दिया था। इस मारपीट में सभी को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, सामान तोड़ फोड़ करने एवं अन्य मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास भी शुरू कर दिए थे। अब कोतवाली पुलिस ने आरोपी सभासद को गिरफ्तार करते हुए उसके घर से 32 क्वार्टर अंग्रेजी एवं 115 पाउच देसी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

परिवार के साथ मारपीट नहीं की थी, मारपीट होता देख बीच बचाव का प्रयास किया था। -जगभान कुशवाहा, आरोपी सभासद।
फौजी पर जानलेवा हमले में एक और आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला में होली के दिन लड़कियों को रंग लगाने से मना करने पर सेवानिवृत्त फौजी पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने और लड़कियों से छेड़छाड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और आरोपी मोहल्ला आजादपुरा निवासी चंचल रजक को वर्णी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पूर्व में छह आरोपियों को पहले ही कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed