{"_id":"615619138ebc3e8752256251","slug":"encrouchments-removed-rawatyana-lalitpur-news-jhs2055965196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने रावतयाना में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने रावतयाना में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन
अतिक्रमण में मौजूद अधिकारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने पुराना सागर रोड पर स्थिति मोहल्ला रावतयाना में सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को अतिक्रमण हटाने वाली टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने स्वेच्छा भी अपना अतिक्रमण समेटना शुरू कर दिया।
शहर के मोहल्ला रावतयाना में शासन व राजस्व परिषद के निदेशन पर सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया गया जिसमें गोविंद सागर बांध की बड़ी नहर के पास से शहर की ओर चलाया गया। यहां पर कई व्यक्तियों द्वारा सरकारी भूमि पर खनिज सामग्री, गुम्मा, मौरंग, इमारती पत्थर व लकड़ी और लोहा के डिब्बा रख लिए हैं। कुछ लोगों ने टीनशेड डालकर अवैध कब्जा कर लिया था।
बृहस्पतिवार को जब प्रशासनिक अधिकारी व नगर पालिका की टीम जेसीबी के साथ पुलिस बल के साथ रावतयाना में नहर के पास पहुंची तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई और उन्होंने अपना अतिक्रमण समेटना शुरू कर दिया। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन से एक ओर से जमीन को खाली करना शुरू किया। इसमें अवैध मकान निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया गया और सभी टीन शेडों को मशीन के द्वारा साफ कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने खुद ही समेटना शुरू किया, लेकिन मशीन मौके पर आई तो अतिक्रमण हटा दिया। अधिकांश लोग अपना सामान टीन शेड हटने के बाद समेटते नजर आए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद निहाल चंद्र ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
---
पुलिस बल रहा सतर्क
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र व कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश चौबे पुलिस बल और महिला पुलिस के साथ मौजूद रहे। पुलिस बल ने शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण अभियान चलवाया। किसी भी प्रकार का अतिक्रमण में व्यवधान नहीं हुआ।
ये अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर उपजिलाधिकारी सदर डॉ. संतोष उपाध्याय, तहसीलदार चंद्रमणि त्रिपाठी, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी निहाल चंद्र, खान निरीक्षक मुकेश मिश्रा, राजस्व कर्मी मुन्नीलाल, अरविंद ताम्रकार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, संजय वाल्मीकि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अतिक्रमण के बाद पड़ा सामान- फोटो : LALITPUR