{"_id":"61648eb98ebc3e2edf65bf84","slug":"encrouchment-near-dictict-hospital-lalitpur-news-jhs206404363","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के पास फिर होने लगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के पास फिर होने लगा अतिक्रमण
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने लगी खूंटी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला अस्पताल के सामने सड़क किनारे जमे अतिक्रमण को हटाने के लिए चला अभियान सीमेंटेड खंभे लगाने तक सीमित रह गया है। ऐसे में जाली न लगाए जाने से कुछ अतिक्रमणकारियों ने सीमेंटेड खंभे तोड़ डाले हैं। वहीं परिसर के मुख्य गेट के बगल में अब फिर से अतिक्रमण कर दुकानें लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं सड़क किनारे निजी एंबुलेंस भी खड़ी होने लगीं है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे।
नगर पालिका ने जनपद मुख्यालय पर स्थित जिला अस्पताल पुरुष के सामने सड़क किनारे लगे अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया था। जिससे कि अस्पताल पहुंचने वाले वाले मरीजों के वाहन सुविधा से अस्पताल में पहुंच सकें । साथ ही अतिक्रमण से फैलने वाले कचरे से राहत मिल सके। अतिक्रमण अभियान दो नंबर गेट से एक नंबर तक और सार्वजनिक शौचालय से आगे अभिलाषा पेट्रोल पंप की ओर भी चलाया गया था
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान गेट नंबर दो से एक तक खोखा व अन्य वाहन और दुकानें हटाने के बाद सीमेंटेड खंभे लगाकर जाली लगा दी थी। तब से यह स्थान अतिक्रमण मुक्त हो गया था। यहां पर जाली लगने से अब अतिक्रमण होने की उम्मीद खत्म हो गई थी, लेकिन कई एंबुलेंस चालक व अन्य चार पहिया वाहन चालक वाहन को फिर सड़क किनारे ही खड़ा करने लगे हैं। इससे कई बार सड़क से अधिक वाहनों की निकासी में परेशानी होती है।
विज्ञापन
इसके अलावा गेट नंबर एक से सार्वजनिक शौचालय के आगे अतिक्रमण हटने के दौरान सीमेंट के खंभे लगाए गए थे। उधर, तब से अब तक लगभग चार माह से अधिक समय बीतने के बाद भी जाली नहीं लगाई गई है। इससे अतिक्रमणकारियों ने नगर पालिका द्वारा लगाई गए खंभों को तोड़ दिया है और अब अतिक्रमण शुरू कर दिया है। मुख्य गेट का किनारा भी अतिक्रमण से अछूता नहीं रहा है।
---
अतिक्रमण अभियान के दौरान खंभे लगाए गए थे। अब परिसर के सामने जाली लगवाई जाएगी।
-निहाल चंद्, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद।