फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Encroachment removed

अतिक्रमण हटाया

Fri, 24 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 24 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ कचनौंदा बांध आए मंडलायुक्त झांसी मंडल झांसी के राममोहन राव का नगर में भी भ्रमण कार्यक्रम था। इस दौरान उनको कलेक्ट्रेट में शासन की योजनाओं पर समीक्षा बैठक के साथ नगर के कार्यालयों का भ्रमण करना था। इसको देखते हुए नगर पालिका के साथ अन्य विभागों में भी तैयारी शुरू हो गई थी। नगर पालिका ने मंडलायुक्त के भ्रमण को देखते हुए 11 बजे से ही नगरीय सीमा में फैले अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। सदर कोतवाली से सीएमओ कार्यालय होते हुए पुराने नगर भवन तक दुकानों से बाहर फैले टीन टप्पर को जेसीबी की सहायता से हटा दिया गया। इसके बाद पुरानी तहसील के पास रखे अवैध डिब्बों को हटाने का काम हुआ। शादीलाल काम्पलेक्स के बाहर, सदरकांटा, कसाई मंडी स्थित पानी की टंकी के पास फैले अतिक्रमण को हटाने के बाद घंटाघर से सावरकर चौक, आजाद चौक, नदीपुरा होते हुए मवेशी बाजार तक अतिक्रमण हटाने का काम किया गया। दुकानों के बाहर लगे टीन टप्पर को गिरा दिया गया। जेसीबी की सहायता से मिट्टी को उखाड़कर ट्रैक्टरों में भरकर निर्धारित स्थान पर पहुंचा दिया गया। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई में मुख्य सड़क के किनारे रखे अवैध डिब्बे, हाथठेलों को हटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed