फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Employees will have biometric attendance

Lalitpur News: कर्मचारियों की लगेगी बायोमीट्रिक अटेंडेंस

Tue, 01 Oct 2024 03:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Employees will have biometric attendance
- कर्मचारियों के बाहर आने-जाने व बाहर से आने वालों का दर्ज होगा ब्योरा
विज्ञापन


- अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के कड़े विरोध के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग के मंडल व जिला स्तर के कार्यालयों में कर्मचारियों की बायोमीट्रिक अटेंडेंस लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि कार्यालय से बाहर आने-जाने वाले कर्मचारियों व शासकीय कार्य से बाहर से आने वाले लोगों के नाम भी एक रजिस्टर में दर्ज कराया जाएगा।

पिछले दिनों प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस लागू करने की कवायद की गई थी। किंतु शिक्षकों के भारी विरोध के बाद विभाग ने इसे फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। इसी बीच हाल में महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से मंडल व जिला स्तरीय कार्यालयों में साफ व पारदर्शी कार्य संस्कृति को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि मंडल व जिला स्तरीय कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाए। कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यालय कक्ष व अन्य महत्वपूर्ण स्थ्लों पर सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए। कार्यालय में संदिग्ध आचरण वाले बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाई जाए। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed