फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Emotional propaganda in a gang-torn country

टुकडे-टुकड़े गैंग देश में कर रही भावनात्मक दुष्प्रचार

Fri, 31 Jan 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Emotional propaganda in a gang-torn country
सीएए के समर्थन में नुक्कड़ सभा में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि टुकड़े-टुकड़े गैंग देश में भावनात्मक दुष्प्रचार कर रही है। वास्तव में विपक्षी दल लोकसभा की हार को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने यह बात ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते समय नुक्कड़ सभाओं में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि सीएए किसी भी दबाव में वापस नहीं लिया जाएगा। आंदोलनकारी जानबूझ कर राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हिंदू स्वाभाव सेकुलर है, सेकुलर का अर्थ सर्वधर्म समभाव होता है। इस नाते हिंदू सभी धर्मों का आदर करता है। नागरिकता संशोधन एक्ट में नागरिकता दी जानी है, न कि वापस लेना है। कार्यकर्ता अल्पसंख्यक समाज के परिवारों में जाएं और उन्हें कानून की असलियत बताएं, ताकि विपक्षियों के दुष्प्रचार को रोका जा सके। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि नागरिकता कानून के संबंध में पार्टी का विस्तृत कार्यक्रम चल रहा है। पार्टी के समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ सहित सभी कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से मिलकर एक्ट की असलियत वताने का कार्य करें। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी का स्वागत किया गया। उन्होंने पूरा विरधा, कचनोंदा, बानपुर, तालबेहट, गुगरवारा, बिल्ला, चुरावनी, कंधारी कलां आदि गांवों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन, बब्बूराजा बुंदेला, महेश भैया, देवेंद्र गुरु, विनोद अगरिया, पार्षद अनुराग शैलू, घनश्याम साहू, मुलायम सिंह लोधी, दुर्गप्रताप सिंह, कैलाश नारायण, अंगद सिंह, देवेंद्र गुप्ता, अरुण द्विवेदी, देवेंद्र तिवारी, पहलवान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed