फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Emergency medical services will continue on Holi, staff including doctors kept on alert

Lalitpur News: होली पर आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं रहेंगी जारी, चिकित्सक समेत कर्मियों को रखा अलर्ट

Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Emergency medical services will continue on Holi, staff including doctors kept on alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली के पर्व पर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए आपातकालीन चिकित्सीय सेवाएं जारी रहेंगी। विभागीय अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। जरूरत के अनुसार चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पर्व पर मरीजों को उपचार की समस्या नहीं होगी।
रंगों के पर्व होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से लागू रहेंगी। अस्पताल में ओपीडी सेवाएं अवकाश के चलते बंद हैं, लेकिन आपात स्थित में आपातकालीन सेवाएं जारी रखी हैं। अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी पर तैनात चिकित्सक समेत अन्य कर्मचारियों को अलर्ट रखा गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाइयों का स्टॉक करा दिया है। सभी चिकित्सकों समेत सभी कर्मचारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। जरूरत पड़ने पर ऑनकॉल तत्काल बुलाया जाएगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को समुचित उपचार की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विद्युत आपूर्ति होगी दुरुस्त
पर्व पर त्योहार पर बिजली आपूर्ति भी नियमित रूप से की जाएगी। फाल्ट व ट्रिप होने पर तत्काल मरम्मत कर ठीक किया जाएगा। सभी बिजली घर पर कर्मी मौजूद रहेंगे। शहरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में मोबाइल ट्रांसफार्मरों को तत्काल लगाया जाएगा। अधीक्षण अभियंता संजय सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से आपूर्ति की जाएगी। किसी भी तरह से परेशानी नहीं होगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed