फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eleven people bought the papers

ग्यारह लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

Tue, 31 Jan 2017 12:49 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 31 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Eleven people bought the papers
ग्यारह लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। यूपी विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से श्रीगणेश हो गया है। पहले दिन निर्दलीय सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने नामांकन पत्रों की खरीद में ही दिलचस्पी दिखाई। ललितपुर सीट से सबसे अधिक सात एवं महरौनी सीट से चार अभ्यर्थियों ने फार्म खरीदे हैं। इस तरह पहले दिन किसी भी उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया है।      
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों ने पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। ललितपुर सीट से सपा की ओर से ज्योति लोधी, बसपा की ओर से संतोष कुशवाहा, भाजपा की ओर रामरतन कुशवाहा उम्मीदवार तय हुए हैं। हालांकि महरौनी सीट पर सपा व कांग्रेस का गठबंधन हो जाने से उम्मीदवार को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। यहां अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि किस दल का उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा? सोमवार को नामांकन पत्रों की खरीददारी में यह बात उभरकर सामने आई। पूर्व नपाध्यक्ष रमेश खटीक ने नामांकन पत्र खरीदा है लेकिन उन्होंने किसी भी दल का उल्लेख नहीं किया है। ललितपुर सीट पर ज्योति लोधी को छोड़कर लगभग सभी दलों के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र प्राप्त कर लिया है। कम्युनिस्ट पार्टी से पर्वतलाल पुत्र हल्केराम अहिरवार, बहुजन समाज पार्टी से संतोष कुशवाहा पुत्र गौरी, भारतीय जनता पार्टी से रामरतन कुशवाहा पुत्र भगुंते, निर्दलीय के रूप में सचेंद्र पुत्र बाबूलाल, गणेशराम रजक पुत्र मथुरा प्रसाद, प्रदीप कुमार पुत्र बाबूलाल, पुष्पेंद्र पुत्र वेदपाल सिंह ने नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन

महरौनी सुरक्षित सीट से बहुजन समाज पार्टी की ओर से फेरनलाल पुत्र जगन,  रमेश कुमार खटीक पुत्र मठरूलाल, अपना दल की ओर से रामलाल पुत्र रामप्रसाद, बसपा की ओर से सुशील कुमार पुत्र शिवप्रसाद ने नामांकन पत्र खरीदा है। कलेक्ट्रेट में दोनों रिटर्निंग आफीसर अपने-अपने कक्षों में सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक बैठे रहे। वहीं, पुलिस बल भी मुस्तैद नजर आया। प्रशासन ने भीड़ को रोकने के लिए जगह-जगह बेरीकेटिंग लगाई हैं। इसके अलावा कचहरी मार्ग, डीएम आवास मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो को करेंगे नामांकन
बसपा जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार ने बताया है कि ललितपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत उम्मीदवार संतोष कुशवाहा व महरौनी विधानसभा क्षेत्र से अधिकृत उम्मीदवार फेरनलाल अहिरवार दो फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सुशील द्वारा नामांकन खरीदने पर सफाई देते हुए कहा कि उसने गलती से नामांकन पत्र खरीद लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed