फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricty control room

सप्ताह भर में बन जाएगा विद्युत कंट्रोल रूम

Thu, 20 Apr 2017 11:55 PM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 20 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
electricty control room
प्रशासन - फोटो : demo pic
जनपद में कहीं भी बिजली समस्या दूर करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। विद्युत अधिकारियों का दावा है कि यह एक सप्ताह में काम करना शुरू कर देगा। इसके लिए विद्युत विभाग ने बीएसएनएल में फोन नंबर के लिए आवेदन कर दिया है। यहां शिकायत करने पर तत्काल एक्शन होगा। उपभोक्ताओं की शिकायतों की रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। समय से समस्या हल नहीं होने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


    
जनपद में 13 विद्युुत सब स्टेेशनों के माध्यम से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है। आए दिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ओवरलोडिंग आदि से लाइनों में फाल्ट, तो कभी गली मुहल्लों व मुख्य सड़कों पर रखे ट्रांसफार्मर जलने पर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। जानकारी न होने का बहाना बनाकर कई बार विद्युत कर्मियों द्वारा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है और उपभोक्ताओं को घंटों बिजली के अभाव में परेशान होना पड़ता है। कई बार शिफ्ट शुरू होने के एक घंटे पूर्व और एक घंटे बाद के दौरान विद्युत कर्मचारी फाल्ट सुधारने में ही आनाकानी करते हैं। शिफ्ट शुरू होने के यदि एक से डेढ़ घंटे पूर्व कहीं फाल्ट आ जाता है, तो यह कर्मचारी अगली शिफ्ट वाले कर्मचारी के आने तक काम नहीं करतेे हैं और शिफ्ट खत्म होने के बाद तो काम का सवाल ही नहीं उठता। ऐसे में कई बार डेढ़ से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
विज्ञापन



इससे भी बुरा हाल ग्रामीण क्षेत्रों का है, जब कई बार रात-रात भर बिजली फाल्ट में सुधार नहीं किया जाता है और सुबह होने पर ही फाल्ट सुधारा जाता है। ऐसी समस्याओं को देखते हुए और शासन द्वारा बिजली आपूर्ति भरपूर देने के आदेेश के चलते अब बिजली विभाग ने जनपद मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने बीएसएनएल में कंट्रोल रूम के फोन के लिए आवेदन भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि एक सप्ताह में बीएसएनएल नंबर मिलते ही कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी जाएगी। इसमें एक विद्युत कर्मचारी हर समय तैनात रहेगा और कंट्रोल रू म के फोन पर आने वाली हर कॉल की रिकॉर्डिंग की जाएगी। ताकि कोई भी उपभोक्ता या कर्मचारी अपनी बात से मुकर न पाए और उक्त शिकायत के आधार पर समय से फाल्ट का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed