फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity will be provided to 19 schools with Rs 43.67 lakh

Lalitpur News: 43.67 लाख रुपये से 19 विद्यालयों में पहुंचेगी बिजली

Sat, 08 Mar 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be provided to 19 schools with Rs 43.67 lakh
ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के 19 राजकीय इंटर व हाईस्कूल ऐसे थे, जिनमें अब तक बिजली नहीं है। अब इन विद्यालयों में 43.67 लाख रुपये से विद्युतीकरण किया जाएगा। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के 39 विद्यालय हैं, इनमें 31 राजकीय हाईस्कूल और 8 राजकीय इंटर कॉलेज हैं। कई विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें बिजली नहीं है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत बिजली विहीन 22 विद्यालयों का प्रस्ताव जनपदीय समिति ने शासन को भेजा था। शासन ने विद्युतीकरण कराने के लिए 43,67,243 रुपयों की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग इन विद्यालयों में विद्युतीकरण कराने के लिए आगे की प्रक्रिया में जुटा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि धनराशि मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इन विद्यालयों में होगा विद्युतीकरण : राजकीय इंटर कॉलेज माताटीला, राजकीय हाईस्कूल तेरईफाटक, कुम्हैड़ी, हंसारकलां, नगारा, कल्यानपुरा में बिजली पहुंचाई जाएगी। वहीं, राजकीय हाईस्कूल वीर,दावनी, पठा, साढूमल भी इसमें शामिल है। राजकीय हाईस्कूल डोंगराकलां, करमुहारा, बनौनी, ककोरिया, अंधेर, मैनवारा, सतरवांस, थनवारा और जामुनधाना कलां में विद्युतीकरण किया जाएगा। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed