फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity was out for three hours in the medical college, affecting health services.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे गुल रही बिजली, प्रभावित हुईं स्वास्थ्य सेवाएं

Thu, 29 Jan 2026 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for three hours in the medical college, affecting health services.
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में 14 घंटे तक बिजली लगातार रुलाती रही। मंगलवार की रात में नौ बजे फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई थी। बुधवार को सुबह नौ बजे जनरेटर में खराबी आने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। हालत यह रही कि पैथोलाॅजी में जांच को पहुंचे मरीजों को बिजली का इंतजार करना पड़ा। साढ़े ग्यारह बजे बिजली आने पर जांच करा सके।
विज्ञापन


मंगलवार की रात न्यायालय परिसर के आसपास बिजली में फाॅल्ट हो गया। इससे मेडिकल कॉलेज की बिजली रात नौ बजे गुल हो गई। जनरेटर चलाकर बिजली सुविधा की गई। पूरी रात बार-बार बिजली आती-जाती रही। इस पर जनरेटर का सहारा बना रहा। बुधवार को सुबह नौ बजे जनरेटर का पाइप फटने से बिजली पूरी तरह से गुल हो गई।
विज्ञापन

ऐसे में ओपीडी परिसर से लेकर पैथोलाॅजी तक में अंधेरा छा गया। सुबह उपचार को आए मरीज ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श के बाद जांच को पहुंचे। यहां पर डिजिटल एक्स-रे व सीटी स्कैन जांच पूरी तरह से ठप पड़ी थी। वहीं, पैथोलॉजी में मरीजों के पंजीयन कर सैंपल लिए जा रहे थे। हालांकि कुछ मशीनों के न चलने से जांच सुविधा भी बंद रही। ऐसे में मरीजों की कतार लग गई। मरीज अधिक परेशान हो गए। सुबह साढ़े ग्यारह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर जांच शुरू की गईं। हालांकि दोपहर दो बजे तक सभी की जांच हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दवा वितरण कक्ष में टाॅर्च के सहारे चला कार्य
मेडिकल काॅलेज में चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद मरीज दवाइयां लेने पहुंचे। यहां पर कर्मचारियों को टाॅर्च की रोशनी में कार्य करना पड़ा। इससे दवाइयों के लिए परेशानी रही। वहीं नीचे कई ओपीडी में अंधेरा छा गया। ऐसे में चिकित्सकों ने खिड़की खोलकर मरीजों को परामर्श दिया।
---
न्यायालय परिसर में रात में फाल्ट हो गया था। इस पर लाइन को काटकर आपूर्ति सुचारू की गई थी। बुधवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे लाइन को जोड़ दिया गया था।
- संजय सागर, उपखंड अधिकारी
---
बिजली गुल होने पर जनरेटर से सप्लाई शुरू की गई थी। बुधवार को सुबह जनरेटर में खराबी हो गई थी, जिसे मरम्मत कर ठीक करा दिया गया था।
- डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed