फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity was cut off for hours in rural areas

Lalitpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों गुल रही बिजली

Mon, 12 May 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for hours in rural areas
ललितपुर। बाईपास सब स्टेशन अंतर्गत ग्राम मसौरा फीडर की बिजली शनिवार दोपहर में गुल रही। ग्रामीणों को देर रात तक बिना बिजली के परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

33 केवी विद्युत सब सब स्टेशन के अंतर्गत मसौरा, निवाई, कल्यानपुरा, नदनवारा, कांशीराम कॉलोनी फीडर के माध्यम से एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली प्रदान की जाती है। मसौरा फीडर पर आए दिन फाल्ट आदि के कारण घंटों बिजली ठप रहती है। शनिवार को मसौरा फीडर की बिजली एक ट्रांसफार्मर से फेज टूटने के चलते बंद हो गई। रात्रि में लगभग आठ बजे तक जब बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर फोन लगाया, लेकिन लापरवाही के चलते फाल्ट घंटों तक ठीक नहीं किया जा सका। देर रात ग्रामीणों ने किसी प्रकार बिजली कर्मचारी की खोजबीन कर उनसे मिन्नतें कीं, तब कहीं जाकर देर रात लगभग 12 बजे ट्रांसफार्मर का फेज जोड़ा। इसके बाद बिजली मुहैया की जा सकी। ग्रामीणों के अनुसार लाइनमैन की लापरवाही के चलते आए दिन किसी भी समय घंटों बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed