{"_id":"681a64061a2aef8551072043","slug":"electricity-supply-was-disrupted-due-to-breakage-of-jumper-of-33-kv-line-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-134678-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 33 केवी लाइन का जंपर टूटने से बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 33 केवी लाइन का जंपर टूटने से बाधित रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गल्ला मंडी सब स्टेशन के यार्ड के पास मंगलवार को 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। लगभग 45 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
ग्राम रोंड़ा स्थित 132 केवी पारेषण उपकेंद्र से गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन को 33 केवी लाइन से बिजली आपूर्ति होती है। यहां से पूरे शहर को बिजली जाती है। मंगलवार दोपहर में सवा तीन बजे गल्ला मंडी सब स्टेशन के यार्ड के पीछे की ओर से निकली 33 केवी की लाइन का जंपर का तार टूट गया। चंडी मंदिर, चंदेरा, पिसनारी के साथ ही फीडर संख्या चार और पांच की बिजली ठप हो गई। अवर अभियंता धीरज कुशवाहा रोंड़ा पारेषण उपकेंद्र पहुंचे और शटडाउन लेने के बाद गल्ला मंडी उपकेंद्र पर पहुंचकर जंपर का तार जुड़वाया। इसके बाद चार बजे बिजली सुचारु कराई।
वहीं, दिन में कई जगह अलग-अलग फीडरों पर फेज टूटने के मामले सामने आए। कर्मचारियों ने फाल्ट को सही किया। बीते सोमवार को विकास भवन के पीछे चांदमारी क्षेत्र में आंधी आने से यूकेलिप्टस का पेड़ एलटी लाइन के तारों पर गिर गया था। तार टूट गए थे। मंगलवार सुबह बिजली कर्मचारियों ने पेड़ काटकर अलग किया। इसके बाद एलटी लाइन की केबल बदली गई। दोपहर बाद वहां दो दर्जन उपभोक्ताओं के तारों को जोड़कर बिजली बहाल की जा सकी।
-- -- -- -- -- -- -- -
आजादपुरा में ट्रांसफार्मर में डाला तेल
मंगलवार दोपहर में एक ट्रांसफार्मर की जांच के दौरान तेल कम पाया गया। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर में नया तेल डाला, ताकि ट्रांसफार्मर को फुंकने से बचाया जा सके। इसके तार, जंपर आदि की भी मरम्मत की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
आज चार घंटे बंद रहेगी चंदेरा फीडर की बिजली
आज बुधवार को चंदेरा औद्योगिक क्षेत्र में चंदेरा फीडर के इंसुलेटर बदलने, जंपर बांधने, प्रीजंपरिंग, पेड़ों की छंटाई आदि का काम किया जाएगा। इसके चलते बुधवार सुबह सात बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
-- -- -- -- -- --