{"_id":"664a6363f3f7f927510ce6d5","slug":"electricity-supply-stopped-for-two-hours-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-114912-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दाे घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दाे घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। भीषण गर्मी के बीच रविवार दोपहर करीब एक बजे 66 केवी उपकेंद्र में खराबी आने से दोनों फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आने का कोई समय नहीं है। कब आती है और कब चली जाती है, यह अफसरों को भी नहीं मालूम। ट्रिपिंग से जहां लोग गर्मी से परेशान हैं, वहीं पेयजल सप्लाई पर भी इसका असर पड़ रहा है।
नगर और आसपास के गांवों को एक और दो नंबर फीडर से बिजली दी जाती है, जिनका संचालन 66 केवी उपकेंद्र हंसारी से होता है। पूराकलां को नमामि गंगे और बिजरौठा एवं शहजाद को 33 केवी से बिजली उपलब्ध कराई जाती है। हंसारी उपकेंद्र में फाल्ट आने के कारण नगर और आसपास के लगभग चार हजार उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।