{"_id":"66e612bcef75113e22006058","slug":"electricity-supply-restored-to-12-villages-after-three-days-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-120891-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तीन दिन बाद 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तीन दिन बाद 12 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा। ब्लॉक क्षेत्र के 12 गांवों में तीन दिनों से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को शनिवार को दोपहर बाद सप्लाई मिलने पर काफी राहत मिल गई।
बिरधा पावर हाउस अंतर्गत सजनाम फीडर पर पिछले तीनों दिन से बिजली नहीं आने के कारण करीब एक दर्जन से अधिक गांव में अंधेरा पसरा हुआ था। बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की बीमारियां हो रही हैं। बुजुर्ग एवं बच्चों का रात काटना मुश्किल हो गया था। अघोषित कटौती के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चों का मच्छरों के आतंक से बहुत बुरा हाल था। ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने शनिवार को पेज दो पर ‘तीन दिनों से 12 गांवों के लोग अंधेरे में’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। अवर अभियंता ने सजनाम फीडर से जुड़े गांवों की बिजली सही कराकर दोपहर बाद सप्लाई शुरू करा दी। ग्रामीणों ने समस्या के निस्तारण के लिए अमर उजाला का आभार जताया।