{"_id":"60df6c2f8ebc3e09cb1a2263","slug":"electricity-shortage-heat-crisis-taldehate-news-jhs1985928116","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी में गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी में गहराया बिजली संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। गर्मी बढ़ते ही क्षेत्र में बिजली का संकट गहराने लगा है। ग्रामीण क्षेत्र में 20 घंटे सप्लाई मिलने के आदेश होने के बावजूद तहसील मुख्यालय पर उपभोक्ताओं को 10 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति तो और भी खराब है। बिजली सप्लाई न मिलने से पेयजल समस्या भी गहराती जा रही है। शुक्रवार को बमुश्किल आठ घंटे सप्लाई मिल सकी, इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सप्लाई बंद होने के बाद 11 बजे दी गई। 3.30 बजे फिर बिजली सप्लाई बंद हो गई जो कि देर शाम तक नहीं आई। उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान हो गए। व्यापारियों के कारोबार पर भी अब असर पड़ने लगा है। विभागीय कर्मचारी लोकल फाल्ट की कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। हालांकि बाद में उसे सही कर देते। बताते हैं कि पुराने तार होने से लोड बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। विभागीय अभियंता ने कस्बे में रखा 600 केवीए के ट्रांसफार्मर का आज तेल भी बदलवा दिया जिससे ट्रांसफार्मर हीट न हो सके।
विभागीय रोस्टिंग के अलावा उपभोक्ताओं को पूरे समय विद्युत उपलब्ध कराई जा रही है। लाइनों में आ रहे फॉल्ट के कारण बिजली बंद करना पड़ती है।
- विनय साहू, अवर अभियंता विद्युत