फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity problem

20 घंटे बिजली: पहला दिन हवा-हवाई

Thu, 17 Mar 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
electricity problem
ब‌िजली कटाौती - फोटो : demo pic
ललितपुर। प्रदेश शासन द्वारा जनपद को 20 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश पहले दिन हवा-हवाई साबित हुए। चार घंटे की बिजली कटौती का रोस्टर पहले दिन काम नहीं कर सका। दिन में एक साथ छह घंटे बिजली कटौती कर दी गई। इससे उपभोक्ताओं को बुधवार को रोस्टिंग की कटौती के अलावा फाल्ट आदि के कारण 16 से 18 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन



प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पनकी कंट्रोल द्वारा मंगलवार की देर रात जिले को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति दिए जाने के आदेश सब स्टेशनों को रौंड़ा हाइडिल से दे दिए गए। बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा नये रोस्टर के अनुसार दोपहर एक बजे से तीन बजे तक बिजली कटौती कर दी गई। अभी रोस्टर में कटौती चल ही रही थी कि दोपहर 3.20 बजे एक बार फिर से रौंड़ा हाइडिल से ट्रांसफार्मर व रिले टेस्टिंग होने के कारण तीन घंटे बिजली कटौती के नए आदेश जारी कर दिए गए। इस कारण दोपहर एक बजे से शुरू हुई बिजली कटौती पूरे जनपद में एक साथ शाम सवा छह बजे तक जारी रही।
विज्ञापन

इससे उपभोक्ताओं को 20 घंटे दी जाने वाली बिजली को लेकर प्रदेश शासन की मंशा पर पहले दिन ही पानी फिर गया। पूरे जनपद में एक साथ छह घंटे की बिजली कटौती होने से जनपदवासी बिजली विभाग के साथ प्रदेश शासन को कोसते नजर आए। हालांकि, विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह कटौती ट्रांसमिशन में होने वाली टेस्टिंग के चलते की गई है, लेकिन अब रोस्टर के अनुसार ही चार घंटे की बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओटीएस का समय बढ़ा
ललितपुर। जनपद के किसानों को प्रदेश शासन ने बिजली आपूर्ति बढ़ाने के साथ ही वन टाइम सैटेलमेंट (ओटीएस) की तारीख भी बढ़ा दी है। पनकी कंट्रोल के आदेश के अनुसार मंगलवार की रात से नया रोस्टर लागू कर पूरे जनपद में एक साथ दोपहर में एक से चार बजे तक और रात्रि में आठ बजे से रात नौ बजे तक चार घंटे की कटौती की जा रही है। इस प्रकार अब जनपदवासियों को 20 घंटे बिजली आपूर्ति मिलने लगी है। बिजली आपूर्ति बढ़ाने के साथ- साथ विद्युुत नियामक आयोग द्वारा किसान हित में ओटीएस की तिथि अब 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed