{"_id":"5706bef74f1c1b3820c817d5","slug":"electricity-problem-talbehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली समस्या से त्रस्त, गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली समस्या से त्रस्त, गुस्सा फूटा
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। विद्युत आपूर्ति से त्रस्त नगर की जनता का सब्र गुरुवार को जवाब दे गया। अपराह्न चार बजे नगर के युवाओं ने विद्युत सब स्टेशन पहुंचकर काफी बवाल काटा। इसकी सूचना के बाद अवर अभियंता ने मौके पर आकर प्रदर्शनकारियों की बात सुनी। बाद में प्रदर्शनकारियों को 20 घंटे विद्युत उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया।
नगर और क्षेत्र की जनता पिछले कुछ दिनों से विद्युत के गंभीर संकट का सामना कर रही है। पिछले तीन दिन से तो दिन में विद्युत की आंखमिचौली से जनता काफी त्रस्त हो चुकी थी। इससे जनता में विभाग के प्रति काफी नाराजगी थी। गुरुवार को दोपहर में जैसे ही विद्युत ने फिर अपना पुराना रूप दिखाया। अपराह्न चार बजे नगर के चार दर्जन युवा विद्युत सब स्टेशन पर पहुंचें। वहां उन्होंने काफी नारेबाजी की और जमकर बवाल काटा। जैसे ही युवाओं ने विद्युत सब स्टेशन पर ताला बंदी की फोन पर अधिकारियों को सूचना दी। इसके कुछ समय बाद अवर अभियंता रामनरेश शाक्यवार मौके पर आए।
मौके पर आए जेई ने पहले तो प्रदर्शनकारियों की बात सुनी और उन्हें विभागीय अधिकारियों के निर्देशों की दुहाई देते हुए विद्युत आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। लेकिन प्रदर्शनकारी बिना लिखित आश्वासन के किसी भी कीमत पर मानने का तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि जब सूबे के मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड की जनता को बीस घंटे विद्युत आपूर्ति देने के निर्देश दिए है फिर नगर एवं क्षेत्र की जनता को क्यों मूर्ख बनाया जा रहा है।जनता ने मौके पर दोपहर में की जा रही विद्युत कटौती बंद करने की बात भी कही। जिस पर अवर अभियंता ने लिखित में बीस घंटे विद्युत आपूर्ति करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर ग्रापए के तहसील अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, ग्राम सभा खांदी के प्रतिनिधि रघुराज यादव, युवा भारत के राजेंद्र शर्मा, गौरव व्यास, राजेंद्र गोस्वामी, सौरभ, विकास गुप्ता, रवींद्र ठाकुर, अन्नू चौबे, प्रशांत त्रिपाठी, अमित बुंदेला, राजेश झा पार्षद, रंजीत साहू आदि प्रमुख थे।
बॉक्स में
जनता के हिसाब से बनेगा रोस्टर
तालबेहट (ललितपुर)। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर दोपहर की विद्युत आपूर्ति बंद करने के साथ ऐसा रोस्टर बनाने की बात कही जिस में व्यापारी और नगर की जनता को परेशानी का सामना न करना पडे़। जिसके लिए जेई ने एक दिन का समय मांगा।