फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity outsourced employees boycotted work

Lalitpur News: बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity outsourced employees boycotted work
- बिजली विभाग टीजी टू कर्मचारियों से ले रहा विद्युत काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली विभाग में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियोें ने छंटनी के विरोध में दूसरे दिन बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने अपने बिजली उपकेंद्रों पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए हटाए गए कर्मचारियाें को फिर से वापस लेने की मांग की है। वहीं, बिजली विभाग अब सरकारी टीजी टू कर्मचारियों से विद्युत संबंधी काम ले रहा है, ताकि बिजली प्रभावित न हो।
बिजली विभाग में लगभग सवा सौ आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के विरोध में 20 मई की आधी रात से साथी कर्मचारियों द्वारा 72 घंटे का कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। जनपद के सभी विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों ने बुधवार को भी पूरे दिन कार्य बहिष्कार किया और उपकेंद्रों पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी करते हुए हटाए गए कर्मचारियों को वापस नियुक्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि संगठन के स्तर से कर्मचारियों के हित में जो निर्णय लिया जाएगा, वह उसका पूरा समर्थन करते हैं और आगे भी हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लेने पर फिर से आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। यह आंदोलन तब तक चलाया जाएगा, जब तक साथी कर्मचारियों की वापसी नहीं हो जाती है। संविदा, निविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संदीप विदुआ ने कहा कि अभी यह आंदोलन 72 घंटे का ही किया जा रहा है। यदि जल्द ही पावर कारर्पोरेशन द्वारा उनके हटाए गए साथी कर्मचारियों को वापस नहीं लिया जाता है, तो उनके संगठन के प्रदेश पदाधिकारी आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं और उसी रणनीति के तहत आगे भी आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो फिर से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000
फोटो-
संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से विद्युत आपूर्ति प्रभावित
बिरधा। विद्युत संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। खितवांस फीडर पर छेघरा के पास रात में 11 हजार की लाइन का एक तार टूट गया था जो पूरी रात किसान के मूंग के खेत में डला रहा और पूरी रात फीडर चालू रहा। किसानों ने बताया कि उन्होंने उपकेंद्र पर फोन लगाकर अवगत करा दिया था लेकिन लाइन बंद नहीं की गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई व्यक्ति अथवा पशु नहीं आया। उधर, बंगरिया उपकेंद्र के अंतर्गत बंगरिया फीडर पर संविदाकर्मियों के काम न करने पर रातभर बिजली सप्लाई ट्रिपिंग करती रही। मंगलवार को बिरधा पावर हाउस पर प्रमोद कुमार, बीरन, नीरज कुमार, रामजी सीरोठिया, मनीष कुमार, भगत सिंह, ब्रजभान, छोटू और बंगरिया पावर हाउस पर रामाधार, महेंद्र ब्रजेश, रामपाल आदि धरना पर बैठे रहे। संवाद

000000000
25 गांवों में 36 घंटे में 6 घंटे मिली सप्लाई
बांसी(ललितपुर)। बांसी 33/11 केवी विद्युत उपखंड के लखनपुरा फीडर से जुड़े 25 गांव के लोगों को 36 घंटे में 6 घंटे हुई विद्युत आपूर्ति मिली। जिससे ग्रामीण परेशान रहे। मंगलवार को 24 घंटे और बुधवार को लखनपुरा फीडर से जुड़े लखनपुरा, देवरान, मुहारा, गदयाना, आलापुर सहित करीब 25 गांवों के तीन हजार उपभोक्ताओं को लाइन में आए फाल्ट के कारण 36 घंटों में महज 6 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल सकी। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति कम मिलने से ग्रामीण आक्रोशित रहे। संविदा कर्मी बुधवार को भी कार्य बहिष्कार पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed