फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity line hanging in the fields, danger to the farmers

खेतों में लटक रही विद्युत लाइन, किसानों को खतरा

Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity line hanging in the fields, danger to the farmers
पाली। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में खेतों में लटक रही हाईटेंशन लाइनें और टूटे बिजली के खंभों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बंगरियां स्थित पावर हाउस के निकट मौजे से निकली हाईटेंशन लाइन जहां खेतों में लटक रही है। एलटी लाइन में भी टुकड़े बंधे होने से आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। किसानों के मुताबिक अक्सर तेज हवा में तारों के आपस में टकराने से चिंगारी छूटकर फसल पर गिरती इससे कई बार आग की घटनाएं भी हो चुकी हैं। विभागीय अफसरों को सूचना के बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बंगरिया स्थित बिजली पावर हाउस के समीप सजा मौजे से निकली 11 हजार (एचटी) की लाइन के तार जहां लटक रहे हैं। एचटी लाइन के नीचे से निकली एलटी लाइन भी जर्जर हो रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लाइनें गजई कुशवाहा के खेत और शिवराज की बंदी व जमीन से करीब चार ऊपर होने से किसानों को हर दम खतरा बना रहता है। उन्होंने डीएम से खेतों में लटक रही लाइनों को ठीक कराने व लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तार नीचे होने के कारण उसके नीचे से झुककर निकलना पड़ता है। जरा सी चूक होने पर हादसा हो सकता है।- मुकेश कुशवाहा
हाईटेंशन और एलटी लाइनें जर्जर हालत में होने से अक्सर चिंगारी नीचे गिरने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता।- भरत कुमार
तार नीचे होने के कारण अब ट्रैक्टर की छतरी निकाल कर निकलना पड़ता है। पहले ऐसे ही निकल जाते थे। विभागीय अफसर लाइन ठीक कराएं।-धीरज।
खेत में लाइनें लटकने की जानकारी नहीं है वह जेई से जानकारी लेकर जल्द ही लाइनें ठीक करा देंगे।-सूरज भान सिंह, एसडीओ
बार (ललितपुर)। कस्बा एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोग गर्मी में परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है, कभी पूरे दिन तो कभी पूरी रात सप्लाई नहीं मिल पा रही है। जब विद्युत सप्लाई मिलती है तो लो वोल्टेज की समस्या के कारण कूलर पंखा नहीं चल पाते जिससे लोगों को रात में मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ता है। उन्होंने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ से सप्लाई सुधरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा बार उससे लगे ग्रामों में बिजली की सप्लाई बासी एवं लखनपुरा फीडर से की जाती है लेकिन करीब 50 साल पुरानी जर्जर लाइनों एवं बंच केबलों पर गर्मी के चलते लोड बढ़ने से तार टूट जाते और बंच केबलें भी जल जाती हैं लाइनों में फाल्ट आने का खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि इस क्षेत्र में बिजली की सप्लाई सुचारु रुप से की जाए जिससे लोगों को इस भीषण गर्मी में कूलर पंखे की हवा का सुख प्राप्त हो सके।

बिजली की असमय कटौती के कारण क्षेत्र के लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है प्रशासन इस समस्या से तुरंत निजात दिलाए।-आनंद मिश्रा, कस्बा बार
बिजली बहुत कम आ रही है और जो आ रही है वह लो वोल्टेज के कारण इस क्षेत्र के लोग काफी परेशान हो रहे हैं।- रामजीवन प्रजापति, निवासी बार
ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे की कटौती के कारण उपभोक्ताओं को दिन में बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है रात में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जा रही है। आपातकालीन स्थिति में यदि कटौती होती है तो वह सिर्फ आधा घंटे के लिए ही की जाती है।- चंद्रशेखर, अवर अभियंता विद्युत विभाग, बांसी फीडर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed