{"_id":"641371ad71f2e5b6dd05d5e7","slug":"electricity-department-did-not-work-on-the-second-day-loss-of-30-lakhs-lalitpur-news-jhs240782258-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिजली विभाग में दूसरे दिन नहीं हुआ काम, 30 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिजली विभाग में दूसरे दिन नहीं हुआ काम, 30 लाख का नुकसान
विज्ञापन
ललितपुर। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इससे दूसरे दिन भी विभागीय कार्य पूरी तरह से ठप्प रहे। वहीं विभागीय अफसरों का दावा है कि हड़ताल से करीब तीस लाख रुपये का राजस्व भी प्रभावित रहा। यही नहीं कार्यालयों में विभिन्न कार्यों से आए उपभोक्ता सन्नाटा पसरा देेकर मायूस होकर वापस हो गए।
जिला पंचायत परिसर स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय के सामने संघर्ष समिति के बैनर तले सांकेतिक हड़ताल प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा शासन द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। लगातार हम कर्मियों का शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओबरा अनपरा की 800-800 मेगावाट की नई इकाइयों को उत्पादन निगम से छीनकर एनटीपीसी को दिए जाने व निजीकरण को रोकने समेत अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, केवल अश्वासन मात्र ही दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष दिसंबर माह में बैठक हुई, जिस पर अब तक अमल नहीं किया गया है। इसको लेकर संगठन व कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। संघ की मांगों को पूरा किया जाए। इस दौरान अध्यक्ष संघर्ष समिति इंजीनियर राहुल सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता गोविंद जायसवाल, इंजीनियर अविनाश जैन, उपखंड अधिकारी अक्षय कुमार, देवी सिंह राजपूत, इंजीनियर संगठन अध्यक्ष अवर अभियंता केके वर्मा, आरपीसिंह, त्रिलोकी मद्घेशिया, अवर अभियंता किशन कुमार शुक्ला, इंजीनियर चंद्रशेखर, इंजीनियर नेहा पांडेय, निविदा संविदा संगठन अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, महामंत्री अब्दुल हक, अनिल सिंह, ग्यानचंद्र, धनीराम, ब्रजभूषण प्रजापति, जगभान कुशवाहा, हरप्रसाद, विनय मिश्रा, खेमचंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
कार्यालय में बंद रहे जमा काउंटर
जनपद में विद्युत विभाग के सभी कर्मियों के हड़ताल पर रहने से विभागीय कार्य प्रभावित बने हुए हैं। उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा लोड़ बढ़ने, नए कनेक्शन आदि नहीं मिल पा रहे हैं। इसके अलावा कैश काउंटर बंद रहने जाम करने उपभोक्ता भी वापस हो रहे हैं। इसेस विभाग के दोनों खंडों से लगभग तीस लाख रुपये का राजस्व प्रभावित रहा।