फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity cut in madawara

सुधरने का नाम नहीं ले रही मड़ावरा की विद्युत आपूर्ति

Sat, 12 Jun 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
electricity cut in madawara
मड़ावरा/ललितपुर। इन दिनों मड़ावरा क्षेत्र के लोग बिजली की समस्या काफी परेशान हैं। यहां आए दिन बंच केबल जल जाती हैं। जिस वजह से क्षेत्रवासियों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ता है। कभी भी पूरे दिन बिजली गायब रहती है। इस ओर न तो जनप्रतिनिधि और न ही विभाग ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे आम जनमानस खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल कस्बे में एल्युमिनियम के तारों को हटाकर बंच केबल बिछाई गईं थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कस्बे में 120 एमए की केबल बिछाई जानी थी लेकिन इसकी जगह 25 एमए की लोकल में निर्मित घटिया केबल डाल दी गई। इस खेल में ठेकेदार पर भी लापरवाही का आरोप है। वहीं, विभागीय कर्मी से लेकर जनप्रतिनिधि इस मामले में चुप्पी साधे रहे। राज्यमंत्री का क्षेत्र होने के बाद भी बिजली की समस्या दूर नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अनिल जैन का कहना है कि अजमेरी कॉलोनी में बिजली की सबसे ज्यादा समस्या हैं। यहां आए दिन केबल जलकर तार आपस में चिपक जाते हैं। इससे घरेलू लाइन डबल फेस में तब्दील हो जाती है। तारों में 450 वोल्टेज आने से घरेलू उपकरण जलकर खराब हो जाते हैं। रूपेश कुमार ने बताया कि जब केबल या विद्युत लाइन में कोई फाल्ट आ जाता है तो घंटों इसकी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होता है। मड़ावरा में तैनात जेई अपने मुख्यालय पर नहीं रहते हैं। जब विद्युत समस्या होने पर उन्हें फोन लगाते हैं तो वह कभी भी सरकारी फोन रिसीव नहीं करते हैं। राकेश तिवारी का कहना है कि कस्बे में मानकविहीन बंच केबल ही विद्युत समस्या की मुख्य जड़ है। इसकी जगह मानक एवं गुणवत्तापरक बंच केबल बिछाई जाए। घटिया बंच केबल डालने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed