{"_id":"663ff025e3db2d6145095ab4","slug":"electricity-cut-for-20-hours-due-to-transformer-failure-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-114548-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 20 घंटे गुल रही बिजली, शाम को आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 20 घंटे गुल रही बिजली, शाम को आई
विज्ञापन
ललितपुर। नगर में लगातार एक के बाद एक ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। शुक्रवार की रात मोहल्ला नई बस्ती पुराना सूचना केंद्र के पास 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे लगभग दो हजार की आबादी को अंधरे में रात बितानी पड़ी। गर्मी के मौसम में कूलर व पंखा न चलने से रात में सो तक नहीं पाए। शनिवार को भी पूरे दिन राहत नहीं मिली। देर शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर लगने के बाद आपूर्ति चालू की गई।
मोहल्ला नई बस्ती में शुक्रवार की रात 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लगभग चार सौ घरों में रात में अंधेरा पसर गया। विभागीय अधिकारियों ने शनिवार को पूरे दिन मरम्मत का कार्य किया। दोपहर बाद तक 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा गया था। इसके बाद तार जोड़ने का कार्य किया था। इसके बाद भी अधिभार कम नहीं हो रहा था। इस पर एक 100 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखवाया गया है। जल्द ही कनेक्शन समेत अन्य कार्य पूर्ण होने के बाद आपूर्ति चालू की जाएगी।
नई बस्ती सूचना केंद्र के पास 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। इस पर 400 केवीए के साथ एक 100 केवीए का अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर भी रखवा दिया गया है। - संजय सागर, उपखंड अधिकारी प्रथम