फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity connection not available, houses being illuminated by solar system

Lalitpur News: नहीं मिला बिजली कनेक्शन, सोलर सिस्टम से रोशन हो रहे घर

Tue, 10 Dec 2024 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection not available, houses being illuminated by solar system
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर की शिवधाम कॉलोनी में बिजली कनेक्शन नहीं मिला तो यहां करीब दो दर्जन भवन स्वामियों ने निजी और योजनाओं के माध्यम से मकान की छत पर सोलर सिस्टम लगवा लिया। इससे इन भवन स्वामियों को बिजली विभाग के भारी भरकम बिल का डर भी नहीं है और यह घरों में बिजली का उपयोग करने के साथ ही व्यापार में भी खूब बिजली खर्च कर लाभ कमा रहे हैं।
बाईपास रोड के पास बड़ी नहर स्थित शिवधाम कॉलोनी के विकास में भले ही कॉलोनाइजर एवं शासन प्रशासन द्वारा अनदेखी की जा रही है, लेकिन यहां के कुछ जागरूक भवन स्वामियों ने तकनीकी लाभ लेकर आखिरकार दिखा ही दिया कि वह किसी सरकारी लाभ के मोहताज नहीं हैं। इस कॉलोनी में न तो कोलोनाइजर ने ही बिजली आपूर्ति के लिए विद्युतीकरण कराया है और न ही बिजली विभाग ने।
विज्ञापन

यहां के वाशिंदों के लिए बिजली की लाइनें ही बिछवाई गई हैं। लोगों ने कई बार कनेक्शन के लिए आवेदन भी किए, लेकिन भारी भरकम स्टीमेट बनाने के चलते भवन स्वामी कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं। इसके चलते कुछ भवन स्वामियों द्वारा सोलर तकनीक को ही अपनाकर खुद की बिजली से घरों को रोशन किया जा रहा है। यहां लगभग दो दर्जन भवनों पर सोलर पैनल स्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
चक्की के साथ मकान व दुकान को मिल रही बिजली
बिजली विभाग में कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन काफी परेशान होने के बाद भी नहीं मिला, तो ग्रामोद्योग बैंक से मुद्रा योजना के तहत सोलर पैनल के लिए आवेदन किया। इसमें 35 प्रतिशत की छूट भी मिली है और इस योजना में पांच लाख रुपये में दस किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। इससे अब आटा चक्की भी संचालित कर रहे हैं और दुकान व मकान में भी बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

-------------
जल्द लगवाएंगे सोलर पैनल
भावनी बांध डूब क्षेत्र में जमीनें आने के बाद इस कॉलोनी में मकान बनाया है। शुरुआत में उम्मीद थी कि यहां बिजली कनेक्शन हो जाएगा, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं मिल सका है। इस कॉलोनी में बीस से अधिक लोगों ने सोलर पैनल लगवा लिए हैं। अब हम भी जल्द ही सोलर पैनल लगवाएंगे, ताकि बार बार बिजली विभाग में कनेक्शन लगाने से निजात मिल जाएगी और इस पैनल से स्थायी रूप से बिजली भी मिलती रहेगी।
-संतोष चंदेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed