फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity bill crisis

पांच माह से नहीं जोड़े टूटे तार, दे दिया हजारों का बिल

Thu, 01 Dec 2016 01:23 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Thu, 01 Dec 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
electricity bill crisis
ब‌िजली मीटर - फोटो : demo pic
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते घरों के मीटर सही होने के बाद भी लोगों को बिना रीडिंग के बिजली के बिल थमाए जा रहे हैं। जबकि कई क्षेत्रों में हफ्तों या फिर कई महीनों तक विद्युत लाइनों में फाल्ट को नहीं सुधारा जाता है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है और हजारों रुपये के बिलों का भुगतान भी करना पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला तालबेहट के ग्राम खांदी के मजरा बिंद्रावबाग निवासी पीड़ित ग्रामीण उपभोक्ताओं ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक को ज्ञापन भेजकर टूटी विद्युत लाइन जुड़वाने और रीडिंग से विद्युत खपत का बिल मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम खांदी के मजरा बिंद्रावनबाग निवासी ग्रामीणों ने प्रबंध निदेशक को भेजे ज्ञापन में बताया गया कि उनके घरों में विद्युत संयोजन और विद्युत मीटर लगे हुए हैं, जो सही स्थिति में चल रहे हैं। लेकिन उन्हें रीडिंग के अनुसार कभी बिल नहीं दिया जाता है। बिना रीडिंग के ही हजारों रुपये के बिल हर माह थमा दिए जा रहे हैं। वहीं इसके साथ ही पांच माह पूर्व गांव के मजरा बिंद्रावनबाग की विद्युत लाइन भी टूट गई थी, जो अब तक नहीं सुधरी जा सकी है। ग्रामीणों को अंधकार में रहकर किसी प्रकार रातें गुजारनी पड़ रही हैं। कई बार विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन बिजली विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


पांच माह से बिजली भी नहीं है, इसके बाद भी ग्रामीणों को विभाग द्वारा हजारों रुपए के विद्युत बिल जारी कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रबंध निदेशक से लाइन टूटने के समय से अब तक बिल माफ करने और रीडिंग से सही विद्युत खपत का बिल उपलब्ध कराने की मांग की है। हालांकि उक्त मामले के संज्ञान में आने पर विद्युत अधिशासी अभियंता ने अधीनस्थ खंड अभियंता से जांच कर लाइन सुधारने के निर्देश दिए हैं। वहीं मीटर रीडिंग से हर माह ग्रामीणों को बिल  मुहैया कराने के निर्देेश भी दिए। ज्ञापन पर रामकिशन, कोमल, हरी, रंजीत, रामलाल आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed