{"_id":"60f722ea8ebc3e6d7b523e5d","slug":"electric-fault-rain-power-intrupted-lalitpur-news-jhs2000216119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के चलते जगह-जगह हुए फाल्ट, घंटों बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के चलते जगह-जगह हुए फाल्ट, घंटों बाधित रही बिजली
विज्ञापन
bijli tower.jpg
- फोटो : bijli tower.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बारिश के चलते मंगलवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह फॉल्ट होने के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। कहीं हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ गिर गए, तो कहीं फॉल्ट में तार टूट गए, तो कहीं सब स्टेशनों पर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। इससे लोगों को बिजली नहीं आने से परेशान होना पड़ा।
मंगलवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खूब झमाझम बारिश हुई, जिसकी वजह से शहर में जगह-जगह विद्युत लाइनों में फॉल्ट आ गए। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे फीडर संख्या तीन के अंतर्गत सीतापाठ मंदिर के पास हाईटेंशन लाइनों पर एक पेड़ गिर गया, जिससे गोविंदनगर और तीन नंबर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी मिलने पर बिजली कर्मचारियों ने पेड़ की डालियां काटकर लाइन सुधारने का काम किया, जिस पर दोपहर में कुछ समय के लिए बिजली आ गई, लेकिन फिर से फॉल्ट होने के चलते दोनों फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो देर शाम को बाधित रही।
यही हाल अन्य फीडरों का रहा, जिसमें हाईटेंशन लाइनों में फॉल्ट होने से एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर फॉल्ट होने से बार-बार बिजली का आना जाना लगा रहा। वहीं सोजना बिजली सब स्टेशन में स्थापित उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर की केबल खराब हो गई। जिससे इस सब स्टेशन से जुड़े करीब पचास से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति लगभग दो घंटे से अधिक समय तक बाधित रही, जबकि क्षेत्र में हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ गिरने से अन्य फीडरों की बिजली ठप रही। इसी प्रकार बीते रोज सोमवार की दोपहर में मिर्चवारा बिजली घर के अंतर्गत खितवांस फीडर की हाइटेंशन लाइनों पर जगह-जगह पेड़ की डालियां गिरने से लाइन फॉल्ट में आ गया। जिसके चलते खितवांस फीडर के कई गांव में 20 घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
पांच घंटे से अधिक गुल रही बिजली
पूराकलां सब स्टेशन का रहा, जहां सोमवार की रात को करीब 11 बजे यहां स्थापित उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। जिस पर मीटर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर की जांच की और देर रात बाद लगभग चार बजे खराबी को दूर किया, जिसके चलते पूराकलां सब स्टेशन से जुड़े करीब 55 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति रात में करीब पांच घंटे से अधिक समय तक ठप रही।