फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric fault cause problem

ओवरलोड व हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट से लड़खड़ाया बिजली का रोस्टर

Mon, 19 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
electric fault cause problem
ललितपुर। जनपद में ओवरलोड व हाईटेंशन लाइनों में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति का रोस्टर लड़खड़ा गया है। शहर में बार-बार बिजली गुल होने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं। उधर, नाराहट में बनयाना गांव के लोग तीन दिन से अंधेरे में रह रहे। इस फीडर से जुड़े 24 से अधिक गांव के लोग लो-वोल्टेज की समस्या और फॉल्ट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में सात से आठ घंटे तक और कई गांवों में तो लापरवाही के चलते दो से तीन दिन तक फॉल्ट नहीं सुधरने के चलते बिजली गुल रहती है। बीते दो दिन पहले शुक्रवार की रात को नाराहट क्षेत्र के ग्राम बनयाना में मौरंग से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने हाईटेंशन लाइन के खंभे में टक्कर मार दी, जिससे खंभा टूटकर गिर गया और विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। करीब दस मिनट में तार गिरने से पेड़ों में भी आग लगी रही। ऐसे में लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। जानकारी के बाद भी अब तक खंभा नहीं बदला गया। वहीं, नाराहट फीडर के करीब 24 से अधिक गांव में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई और इस फीडर में बार-बार फॉल्ट के चलते आठ घंटे तक की कटौती हो रही है। कई बार तो पूरी रात बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन

महरौनी क्षेत्र में बीते रोज शनिवार की रात में 132 केवी सब स्टेशन से रात आठ से दस बजे तक दो घंटे की कटौती की गई। इसके बाद देर रात 12 बजे फिर कटौती की गई, जो करीब डेढ़ घंटे तक की गई, जिससे महरौनी, मड़ावरा, सोजना, बानपुर क्षेत्र के लोगों को देर रात में उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंभेे में उतरे करंट से मरी गाय
शहरी क्षेत्र में बीते एक महीने से भीषण गर्मी में ओवरलोड की समस्या बनी हुई है, जिससे मशीन बार-बार ट्रिप हो जा रही हैं। मशीनों के बार-बार ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति ठप रहती है। शहर में सबसे अधिक नेहरूनगर, पिसनारी, फीडर संख्या पांच और घंटाघर फीडर एवं दो नंबर फीडर पर समस्या आ रही है। सबसे अधिक दोपहर और देर शाम को बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं। ऐसे में शहर में ही ढाई से तीन और कई बार चार घंटे तक अलग-अलग समय में बिजली कटौती हो जाती है। वहीं पुलिस लाइन में एक खंभे में करंट आने से एक गाय की मौत हो गई।

बारिश में हो गए फॉल्ट, गुल हो गई बिजली
ललितपुर। शहर में रविवार को दोपहर में बारिश होने से मोहल्ला चौकाबाग, घंटाघर, तालाबपुरा, नझाई बाजार, बड़ापुरा, लक्ष्मीपुरा, नेहरूनगर, आजादपुरा, गांधीनगर, वर्णी चौराहा, पिसनारी, इलाइट, रामनगर आदि क्षेत्रों में बिजली फॉल्ट हो गए, जिससे घंटों बिजली आपूर्ति गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed