फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric cut, water crisis

बिजली कटौती से लड़खड़ाई शहर की जलापूर्ति

Mon, 12 Jul 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
electric cut, water crisis
ललितपुर। शहर की जलापूर्ति किसी न किसी कारण से आए दिन प्रभावित हो रही है। जिस वजह से नागरिकों को पेयजल समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार की जलापूर्ति बिजली कटौती से लड़खड़ा गई है। इससे लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ा। कई हैंडपंपों पर महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ बच्चे ट्राईसाइकिल से पानी भरते नजर आए।
विज्ञापन

वैसे तो शहर में पेयजल की 12 महीने की समस्या है लेकिन गर्मियों के सीजन में विकराल रूप धारण कर लेती है। पूरे गर्मी के सीजन में पेयजल की समस्या बनी रही। बारिश के सीजन में समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वर्तमान में बिजली जल संस्थान का साथ नहीं दे रही है। जिस वजह से पूरी क्षमता से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली कटौती से टंकी आधी ही भर पाती हैं, जिसका पानी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं पहुंच पाता है।
विज्ञापन

रविवार को बिजली कटौती का असर जलापूर्ति पर दिखाई दिया। मोहल्ला चौबयाना, विष्णुपुरा, पुरानी बजरिया, श्रद्धानंदपुरा में आपूर्ति अन्य दिनों के मुकाबले कम हुई। इससे इन मोहल्लों के करीब दस हजार लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। वहीं, मोहल्ला नेहरू नगर, गांधीनगर में भी पेयजल का गंभीर संकट देखा गया। मोहल्ला नेहरू नगर में लोग टैक्सी, हाथ ठेला, ट्राईसाइकिल व साइकिल से पानी भरते रहे। कई हैंडपंपों पर महिलाएं कतार लगाए पानी भरने का इंतजार करती रही। यहां भी करीब दस हजार लोग पानी के लिए परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पेयजल की समस्या लंबे समय से चल रही है, जिसका निस्तारण अभी तक नहीं हो पाया है। इससे प्रतीत होता है कि अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। महेंद्र
----
इन दिनों बिजली की भरपूर कटौती हो रही है। इस वजह से लोगों को दुहरी समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक तो बिजली व दूसरी पानी की समस्या भी गंभीर हो गई है। राजेंद्र
----
रात में बिजली की कटौती हुई है। इससे टंकी भरने में समस्या आई। वहीं, नेहरू नगर में सोमवार से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी, आज कुछ दिक्कत रही।
-संजीव कुमार, सहायक अभियंता, जल संस्थान
----------
बिजली पानी की समस्या का निराकरण कराएंगे : मनोहरलाल
ललितपुर। प्रदेश के श्रम एवं सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने कहा कि पेयजल समस्या के लिए सपा का शासनकाल जिम्मेदार है। मोदी व योगी की सरकार इससे निपटने के लिए हर घर नल योजना पर काम कर रही है। जिले में बिजली व पानी की जो भी समस्या है, उसका निराकरण कराया जाएगा। वह रविवार को हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति में बिजली के व्यवधान को समाप्त करने के लिए जनरेटर लगवाने के संबंध में डीएम से चर्चा करेंगे। गांव में सोलह से अठारह घंटे व शहर में बीस से बाइस घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। लोगों की जो भी समस्याएं आती हैं, उनका निराकरण कराया जाता है। उन्होंने धौर्रा क्षेत्र के पास के पूरे गांव की बिजली काटे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर की।

सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि शहर की बिजली, पानी की समस्या को डीएम के समक्ष रखेंगे और एक बैठक बुलाने पर चर्चा करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधि, डीएम व मीडिया के लोग शामिल होंगे। इससे बिजली व पानी की वास्तविक स्थिति निकलकर आए। बिजली के बिलों में सुधार के लिए कैंप लगाए जाएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने कहा कि मोदी, योगी की नीतियों के कारण हम जिला पंचायत एवं ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में जीते। विधानसभा चुनाव में भी हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, दिनेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed