फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric cut in midday, disturbed villagers

दोपहर में बिजली रही गुल, हुई परेशानी

Mon, 15 Jun 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
electric cut in midday, disturbed villagers
कैप्सन - बिजली घर में चलता काम - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली का संकट गहराने लगा है। आएदिन लाइन में फाल्टों की संख्या अधिक होने लगी है। इससे नगर की पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। सोमवार को भीषण गर्मी के मध्य लोगों का पूरी दोपहर बिना बिजली के गुजारना पड़ी। कुछ दिनों से क्षेत्र में गर्मी बढ़ गई है, जिसके चलते बिजली की खपत भी बढ़ गई है। इससे बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने लगी है। बिजली ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। आए दिन ट्रांसफार्मरों का फुंकना, उनमें खराबी आना, लाइनों में फाल्ट आना और तारों का गिरना शुरू हो गया है। सोमवार को बिजली घर में मेंटीनेंस के काम के चलते दोपहर में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों को भीषण गर्मी में समय गुजारना पड़ा। वहीं, बिजली आपूर्ति का बहाना बना कर जल संस्थान भी अपना बचाव करता है। लोगों का आरोप है कि एक तो लाइन में आई खराबी को दूर करने के नाम पर घंटों बिजली आपूर्ति बंद रखी जाती है, ऊपर से रोस्टिंग का कोई अर्थ समझ में नहीं आ रहा हैं। जनता का दोहरी मार नहीं दी जानी चाहिए। उधर, सोमवार की शाम को स्वास्थ्य केंद्र के पास एक ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिससे बिजली हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed