फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric bill corection fraud

बिजली बिल सुधारने के नाम पर हो रही उगाही

Tue, 20 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
electric bill corection fraud
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में मंचासीन अतिथि - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में होने वाली आम सभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने बिजली बिल सुधारने के नाम पर उगाही होने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि छोटे-छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। एक साथ तीन माह में दिए जा रहे बिजली के बिलों को तीन माह की औसत के आधार पर सुधार कराए जाने, लॉकडाउन के समय पचास व्यापारियों के खिलाफ लिखाए गए मुकदमे की अविलम्ब वापसी तथा अतिक्रमण के नाम पर मड़ावरा पुलिस द्वारा व्यापार मंडल के साथियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार आदि समस्याओं के निराकरण या समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता महेंद्र मयूर ने कहा कि एक अगस्त 2021 दिन रविवार को प्रदेश व्यापार मंडल की आम सभा कराने का सौभाग्य जिले को प्राप्त हुआ है। इस सभा में प्रदेशाध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ, राजेंद्र गुप्ता समेत प्रदेश के सभी जिले एवं प्रदेश के पदाधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन का सानिध्य भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम सभा में नगर कमेटी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह कराया जाएगा। शीघ्र ही उपसमितियां बनाकर घोषणा की जाएगी। बैठक में जिला महऱमंत्री अनिल जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, नगर महामंत्री, पंकज बिरधा, जिला उपाध्यक्ष, अखिलेश चौधरी, विजय कटपीस, संयुक्त महामंत्री, अभय जैन एड0, पार्षद आलोक युवा जिलाध्यक्ष, सतीश जैन वंटी, महामंत्री राजीव सुडेले नगर युवाध्यक्ष मज्जू सोनी, महामंत्री राहुल मोदी, जिला कोषाध्यक्ष आनन्द जैन अमित, आईटी अध्यक्ष अंकित सतभैया, सुरेन्द्र जैन अनौरा, संजीव जैन कप्तान, संतोष साहू, राजेन्द्र जैन विद्यासागर, अरविन्द जैन बरौदा, मनोज जैन छप्पन, नितिन सराफ आदि उपस्थित रहे ।अध्यक्षता प्रीतम सराफ, जिनेन्द्र पंसारी ने की व संचालन जिला मंत्री अनिल जैन बबड़ी ने किया।

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में शामिल व्यापारी

जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में शामिल व्यापारी- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed