{"_id":"606e11008ebc3edb551faba4","slug":"elections-against-party-not-tolerated-lalitpur-news-jhs192653272","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार बनने पर होगी कार्रवाई: भाजपा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार बनने पर होगी कार्रवाई: भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
भाजपा के नए जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन का स्वागत करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। हाईवे स्थित जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि जो भी पार्टी के खिलाफ उम्मीदवार बनेगा, उसके विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी को पार्टी समर्थित उम्मीदवार के लिए पक्ष में काम करना है। यह बात उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि पार्टी की अपेक्षा पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। यहां सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान है। प्रदेश अध्यक्ष ने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। कोई भी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ नहीं जाएगा। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि यदि कोई कार्यकर्ता बहककर नामांकन कर देता है तो उसे नामांकन वापसी के दिन तक मनाने का प्रयास किया जाएगा। यदि वह फिर भी नहीं मानता है तो उसके खिलाफ पार्टी की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका कोई करीबी नहीं है। यदि कोई भी पार्टी के खिलाफ जाता है तो वह स्वत: ही उनसे दूर हो जाता है। ऐसे व्यक्तियों को पार्टी की ओर से कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। बता दें कि भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी ने बीती रात जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, अब उनकी जगह राजकुमार जैन को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगदीश लोधी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया है।