{"_id":"65186d0ffea60200b9000f37","slug":"elderly-woman-found-unconscious-on-the-road-dead-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-4218-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सड़क पर बेहोश मिली बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सड़क पर बेहोश मिली बुजुर्ग महिला की मौत
Sun, 01 Oct 2023 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की जताई संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सड़क पर बेहोश मिली वृद्ध महिला की मौत हो गई। परिजन उसे कस्बा बार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना बार के अंतर्गत ग्राम गुलियनपुरा निवासी मुन्नी अहिरवार (65) संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार की रात को अपने खेत के पास से निकली सड़क पर अचेतावस्था में मिली थीं। परिजनों ने बताया कि मुन्नी शुक्रवार की शाम को खेत पर थी। देर रात गांव के लोगों ने देवर ग्यासी को बताया कि मुन्नी खेत के पास से निकली सड़क पर अचेत पड़ी हुई हैं।
इस पर वह लोग उसे लेकर बार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक पुत्री व दो पुत्र हैं। परिजनों ने मौत का कारण हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
थाना बार प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।